UP : रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का कौशल विकास विभाग एक बेहतर और नए युग की शुरुआत कर रहा है, जहां पर यूथ न सिर्फ स्किल्ड होंगे। बल्कि इसके साथ ही आधुनिक युग की इंड्रस्ट्री की डिमांड में भी फिट होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इंड्रस्ट्री 4.0 की आवश्यकताओं के मुताबिक, युवाओं को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश में लगभग 150 आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए यूपी सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 5 हजार करोड़ रु से ज्यादा के एक समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किए है। प्रदेश के यूथ के कौशल को बढ़ाने के लिए एमओए से एक नया मंच उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि यह एमओए न सिर्फ प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास में सहायता करेगा। इसके साथ ही टाटा टेक्नोलॉजीज के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भी काफी सहायक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे समय के साथ अपने हुनर को निखारे मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया काफी तेजी से बदल रही है। तकनीकि स्तर पर व्यापक स्तर पर बदलाव हुए हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश में आईटीआई को अपग्रेड नहीं किया गया है। अगर आप टेक्नोलॉजी के साथ नही चलते है, तो फिर निश्चित रूप से पिछड़ जायेंगे। समय के साथ चलते हुए हमे भी नई टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होना है, यही वजह है। कि प्रदेश सरकार टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 5,472 करोड़ रुपये के एमओए पर हस्ताक्षर कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आईटीआई की प्रयोगशालाओं और उपकरणों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही टाटा टेक्नोलॉजीज के बेहतर प्रशिक्षक भी उत्तरप्रदेश के आईटीआई के लिए उपलब्ध होंगे। इससे 35 हजार युवा प्रतिवर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही वे टाटा व विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी भी प्राप्त कर सकेंगे।
गौरतलब है कि पूरे प्रोजेक्ट की 87 प्रतिशत हिस्सा है। यह टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड वहन करेगा। इसके साथ ही इसका जो 12 प्रतिशत हिस्सा है। यह राज्य सरकार वजह करेगी। टाटा टेक्नोलॉजीज के सीईओ वॉरेन हैरिस की तरफ से कहा गया है। कि मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यूपी आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी होने के नाते हमारी कंपनी का फोकस प्रदेश के युवाओं को इस क्षेत्र में बेहतर बनाने पर है। वॉरेन हैरिस ने कहा है कि एमओए के तहत प्रदेश में 150 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा। इतना ही नहीं इन आईटीआई में कंपनी की तरफ से 11 नए युग के लॉग बिजनेस पाठ्यक्रम चलाएंगे और 23 नए अल्पकालिक पाठ्यक्रम चलाएंगे। वॉरेन हैरिस ने कहा है कि हमारा उद्देश्य है कि युवाओं के कौशल विकास से जोड़ना है। इसके साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान