Kanya Sumangala Yojana Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत उसने कन्या सुमंगला योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की कन्याओं को 15000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php

Advertisement

कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रदेश की बेटियों को 15000 रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा 6 किस्तों में दिया जाएगा। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए बेटी के परिवार की पूरे साल की आय 3 लाख रुपये से कम होना चाहिए।

Advertisement

कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली 6 किस्तें इस प्रकार से दी जाएंगी।

CNG-PNG Price: मोदी सरकार का नया सुपरहिट फॉर्मूला, देश में सस्ती हुई CNG-PNG | GoodReturns
  • कन्या के जन्म होने पर 2000 रुपये
  • बेटी के टीकाकरण होने पर 1000 रुपये
  • कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रुपये
  • कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रुपये
  • कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने के उपरांत 3000 रुपये
  • कन्या के 10 वीं तथा 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश के उपरांत 5000 रुपये

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के मुख्य बातें

  • इस कन्या सुमंगला योजना के तहत, सरकार वित्तीय सहायता के रूप में 15000 रुपये प्रदान करेगी। यह पैसा बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक विभिन्न किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल वही लोग प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम है।
  • बालिका गोद लेने की स्थिति में परिवार में दो बालिकाएं होनी चाहिए, अधिक बालिकाएँ होने पर केवल दो पुत्रियों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • यूपी कन्या सुमंगला योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को ही पात्र माना जाएगा, और वही आवेदन करने की पात्र होंगी।

कन्या सुमंगल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर पहचान पत्र
  • विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • बैंक अकॉउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें : UP Govt : नि:शुल्क कोचिंग के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन