UP : अब लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की निगरानी की जाएगी। इसमें शीघ्र ही कर्मियों की तैनाती की जायेगी और इसको शुरू किया जायेगा।

Advertisement

सभी जिला अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को इस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा और अस्पतालों पर नजर रखी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. रेनू श्रीवास्तव वर्मा की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही कंट्रोल रूम को शुरू किया जायेगा।

Advertisement

अस्पतालों को मंडलवार विभाजित किया जायेगा और यह अलग-अलग टीमें देखेगी कि अस्पतालों में ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को ठीक से देख रहे है या नहीं देख रहे है।

अगर कही पर अधिक मरीज होने के वजह से भीड़ है, तो फिर तुरंत ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फोन कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इससे ऐसे चिकित्सक जो देरी से आ रहे है उन चिकित्सक पर शिकंजा कसा जायेगा।

Advertisement

मरीजों को दवाई के काउंटर पर वक्त पर दवाई मिल रही है या नहीं मिल रही है। इसके साथ ही पैथोलाजी जांच के लिए जो मरीज आ रहे है वे बेवजह ही वापस तो नहीं जा रहे है। यह सभी कुछ महानिदेशालय से ऑनलाइन के माध्यम से देखा का सकेगा।

अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो फिर जो जिम्मेदार अधिकारी है उन अधिकारियों को सुधार के लिए चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद अगर फिर भी सुधार नहीं होता है, तो फिर कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

सभी जिला अस्पताल में आवश्यकता के मुताबिक, 15 से 20 सीसीटीवी कैमरे को लगाए गए है। अभी कुल 125 में से 100 जिला अस्पतालों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। करीब 1 हजार 698 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जो कंट्रोल रूम है इसमें 36 कंप्यूटर मानीटर लगाए गए हैं।

मंडलवार जिलों की निगरानी के लिए हर एक मंडल के लिए कम से कम 2-2 टीम बनाई जाएगी। मानव संसाधन का आकलन किया जा रहा है इससे आगे भी भर्ती की जाएगी।

Advertisement

यह जो इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम है। इस कंट्रोल रूम को बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और पीरामल फार्मा के सहायता से बनाया जा रहा है।

प्रत्येक माडल के जो जिला अस्पताल है उन जिला अस्पतालों की अलग अलग निगरानी होगी। अस्पतालों में इमरजेंसी, दवा काउंटर आदि जगह में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।

Mahila Samman Savings Certificate:आज से शुरू हुई स्कीम, जानें कितना होगा फायदा | GoodReturns
Advertisement

आगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी ऑनलाइन के माध्यम से निगरानी के लिए भी प्रस्ताव किया जा रहा है।