UP Board Result Out Toppers List: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है और यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में इस बार कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा है।

Advertisement

ये है यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड 10वीं की ये हैं टॉपर यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में इस बार जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। यश ने 600 में से 587 अंक के साथ 97.83% हासिल किए हैं। इनके अलावा अंशी, अभिषेक कुमार यादव पूरे राज्य के सेकंड टॉपर हैं, जबकि रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता थर्ड टॉपर हैं।

Advertisement

ये है यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरयूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की महक जयसवाल ने टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक के साथ 97.20% हासिल किए हैं। इनके अलावा साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह ने पूरे राज्य के सेकंड टॉपर हैं, जबकि मोहिना थर्ड टॉपर हैं।

Advertisement

UP Board Result 2025 इस तरह करें रिजल्ट

  • आप इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड संबंधित स्कूलों को छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी भेज देता है।