UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार स्कूल चलो अभियान के जरिए परिषदीय स्कूलों में 2 करोड़ छात्र-छात्राओं का दाखिला कराएगी। सरकार का यह अभियान 10 मई 2023 को समाप्त होगा।

Advertisement

बुधवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान के तहत प्रचार प्रसार के कार्य में तेजी लाई जाए और दाखिले के लक्ष्य को पूरा किया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत खेल की स्थिति को बेहतर करते हुए खेल की संस्कृति को विकसित किया जाए। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल से जोड़ाना है।

इसके लिए अगर हम पहले चरण की बात करें, तो फिर पहले चरण में 11 खेल के लिए लगभग 21,000 टीम को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। टीमों का गठन हर स्कूल में कराया जाएं।

Advertisement

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की तरफ से कहा गया है कि खेल विभाग के सहयोग के इसके साथ ही स्थानीय संस्थाओं, सीएसआर के सहयोग से खिलाड़ी छात्रों के लिए खेल किट को उपलब्ध कराया जाएं। इतना ही नहीं इसके साथ ही खिलाड़ी छात्रों के लिए ट्रैक सूट भी उपलब्ध कराया जाए।

खेल एकेडमी की स्थापना माध्यमिक स्कूलों में कराई जाए। प्रशिक्षकों की उपलब्धता व दक्षता सुनिश्चित की जाएं इसके साथ ही स्कूलों में पहले से ही उपलब्ध जो खेल सुविधा है इस सुविधा को ओर बेहतर किया जाएं।

Advertisement

इसके साथ ही खेल कैलेंडर के मुताबिक, ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, मंडल स्तर और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिलों में चल रहे सभी कार्य केंद्रों पर किसानों से गेहूं की जो खरीद है। इसको सुनिश्चित की जाए। किसानों में पंजीकरण व सत्यापन में भी तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मोबाइल क्रय केंद्रों से भी गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement