UP Government : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर जिले के 5 स्कूलों को शिक्षा भागीदार के रूप में चयन किया जाएगा। चयनित सरकारी स्कूल समाज को जल संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे। इसके साथ ही चयनित गैर सरकारी स्कूल भी समाज को जल संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे।

Advertisement

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के द्वारा स्कूल के स्टूडेंट्स, शिक्षकों और आम लोगों को जल जीवन मिशन से जुड़े हुए कार्यों की जानकारी देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट फाइव एजुकेशन पार्टनर की रणनीति को तैयार करने को कहा है।

Advertisement

इसके तरह उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से 5 - 5 स्कूलों को सिलेक्ट किया जायेगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के करीब 375 स्कूल छात्रों और शिक्षकों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जो अपशिष्ट जल है। इस जल को कैसे शुद्ध किया जाता है। इसकी जानकारी देंगे।

इतना ही नहीं इसके साथ ही वे पानी का नियमित परीक्षण कैसे होता है। इस बात की भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही स्कूल के द्वारा जल जीवन मिशन से जुड़े जागरूकता के कार्यक्रम को भी आयोजित कराया जायेगा।

Advertisement

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से कहा गया है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम के लोगों को काफी तेजी के साथ स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य काफी तेजी के साथ हो रहा है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से कहा गया है कि इसके साथ ही राज्य में जल संचयन और जल संरक्षण का संदेश देने के लिए जल जागरूकता के कार्य क्रम को चलाए जा रहे हैं।

Advertisement

इसी कार्यक्रम में जल ज्ञान यात्रा कार्यक्रम भी बच्चों को पानी की कीमत बताने के साथ बच्चों के अंदर जल बचाने की चेतना को जगाने का काम करेगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से कहा गया है कि बच्चे काम का फ्यूचर है। बच्चों को यह बताना बेहद जरूरी है कि जल है तो कल है।