UP : अयोध्या की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 16 नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। इन नगर निगमों में कई सारे इंतजाम किए जायेंगे। जैसे सोलर ट्री, ई रिक्शा, वाटर कियोस्क आदि।

Advertisement

यूपी के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग 40 करोड़ रु की हैं। इस परियोजना के लिए इस साल बजट में 15.75 करोड़ रु का इंतजाम किया गया है।

Advertisement

इसके तहत सरकारी एवं आवासीय भवनों पर सोलर प्लांट, एनर्जी पंप, सोलर हाईमास्ट और सोलर बोट तक का इंतजाम किया जा रहा है। सरकारी भवन में अब तक लगभग 515 किलो वाट के सोलर पैनल लगाएं जा चुके हैं।

अब उत्तर प्रदेश के दूसरे नगर निगमों को भी नगर निगम के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए अलग अलग नगर निगम का आकलन किया गया है और परियोजना तैयार की गई है।

Advertisement

इस परियोजना से जहां कर संबंधित नगर निगम का सौंदर्यीकरण हो सकेगा। वही, बिजली की खपत भी कम होगी। 50 किलोवाट के माध्यम से सोलर सिटी में 40 से 50 दुकानों को आच्छादित किया जाएगा और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एसडी दुबे की तरफ से बताया गया है कि सोलर सिटी के तहत रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर सोलर ट्री लगाए जाएंगे। इसमें एलईडी लाइटें लगी हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही इसमें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की भी व्यवस्था की गई है। सोलर से चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है।

यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला की तरफ से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या का विकास किया गया है। इसमें सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। अब दूसरे नगर निगमों को भी विकसित करने की तैयारी चल रही है।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement