Union Budget 2024 Live Streaming: देश की वित्तमंत्री निर्माला सितारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। किसान से लेकर मिडिल क्लासतक, हर किसी को इस बजट से उम्मीदें हैं। इस बजट पर आम जनता से लेकर बिजनेसमैन सभी का फोकस रहने वाला है।

Advertisement

ये मोदी 3.0 सरकार और NDA गठबंधन का पहला पूर्ण बजट होगा। अगर आप बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस बजट को लाइव देख सकते हैं।

Advertisement

ऐसे देख सकते हैं बजट की लाइव स्ट्रीमिंग

आप बजट भाषण का लाइव प्रसारण डीडी न्यूज पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो डीडी नेशनल पर भी लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। अगर आप फोन में लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो आप डीडी न्यूज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

इनके अलावा आप संसद टीवी, दूरदर्शन प्रसारण और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल लाइव स्ट्रीम, वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम को देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं है।

Advertisement

ऐसे डाउनलोड करें बजट की पीडीएफ

बजट की पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in पर जाकर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बजट के दस्तावेज देख पाएंगे। ये पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप डाउनलोड करके देख व पढ़ सकेंगे।

इसके अलावा आप आप यूनियन बजट मोबाइल ऐप से बजट डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं, आईफोन यूजर्स या iOS यूजर्स ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में बजट से जुड़ी हुई सारी जानकारी आपको आसानी से एक ही जगह पर मिल जाएगी।

Advertisement

निर्मला सीतारमण सातवीं बार संसद में अपना बजट भाषण देंगी। इससे पहले 1 फरवरी को उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था।