Share market Investment : ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पब्लिक सेक्टर के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union bank) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने शॉर्ट टर्म के लिए बैंक के शेयर का टारगेट प्राइस 100 रुपये का रखा है। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक बैंक के बिजनेस का प्रदर्शन पटरी पर दिख रहा है। यूनियन बैंक ने एसेट क्वालिटी, लोन देने की क्षमता में बढ़ोत्तरी और लोन की वसूली जैसे प्रमुख मैट्रिक्स में सुधार के लिए कई कदम उठाएं हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अगर आप अभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर खरीदते हैं, तो आपको 11 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। चलिए बैंक के फंडामेंटल के विषय में आपको बताते हैं।
15 दिसंबर, 2022 को 4.15 प्रतिशत की इंट्राडे गिरावट के साथ स्टॉक का 15 दिसंबर तक का ट्रेडिंग प्राइस 90 रुपये का है। यूनियम बैकं के स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 96 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 33 रुपये है। बैंक के स्टॉक ने निवेशकों को 1 महीने में 43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बैकं के स्टॉक ने पिछले 3 महीने में 93 प्रतिशत रिटर्न और पिछले 1 साल में 92 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में यूनियन बैंक के शेयर ने 51 फीसदी का रिटर्न दिया है।
2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लोन के सेक्टर में किया है सुधार
यूनियन बैंक के लोन वृद्धि में एक हेल्दी ग्रोथ देखने को मिल रही है। जबकि खुदरा सेक्टर में वृद्धि बनी हुई है। कॉर्पोरेट और एसएमई सेक्टर में भी सुधार देखा जा सकता हैं। कॉर्पोरेट बुक में बैंक के मजबूती से प्रदर्शन कर रहा है।
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक री-प्राइसिंग खासकर एमसीएलआर बुक पर फ्लोटिंग के साथ मार्जिन को समर्थन मिलने की संभावना है। बैंक अभी केवल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ब्याज दर बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहा है। इस प्रकार मार्जिन 3Q और 4Q के लिए 3 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है। बैंक एक लिस्टेट यूनिट है। बैंक में भारत सरकार की 83.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यूनियन बैंक का मुख्यालय मुंबई में है, 11 नवंबर, 1919 को एक लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकृत हुआ था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?