Unclaimed Amount In Bank: केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है, बैंकों में पड़े ऐसे नोट जिनकी कोई पुंछ नहीं है जो लावारिस नोट की कैटेगरी में पड़े हुए हैं, अब ऐसे नोटों को बैंकों वापस करना पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों में पड़े ऐसे नोटों की जानकारी ली है।

Advertisement

जिसके बाद बैंकों को निर्देश दिया गया है कि इस तरह के नोटों के लिए बैंक द्वारा कार्यक्रम चलाया जाए, जिसके माध्यम से लोगों की पहचान करके उन्हें उनके पैसे रिटर्न कर दिए जाएं।

Advertisement

अगर आपने भी कभी ऐसा किया हो कि बैंक में पैसे जमा कर दिए और उसके बाद कभी भी उस रकम के बारे में कोई भी अपडेट नहीं लिए तो ऐसे पैसों को लावारिस जमा माना जाता है। इस समय अगर देखा जाए तो भारत में बैंकों के पास 78,000 करोड़ रुपए से अधिक Unclaimed रकम उनके पास मौजूद है।

Advertisement

लेकिन सरकार ने अहम फैसला लेते हुए अब इस चीज को ज्यादा आसान बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं अनक्लेम्ड डिपॉजिट क्या होता है और इस समय के रूल के अनुसार आप अपने पैसे कैसे रिटर्न करवा सकते हैं?

क्या होता है अनक्लेम्ड डिपॉजिट?

अगर आपके पास अपना बैंक खाता है और आपने उस अकाउंट में लगातार दस साल किसी भी तरह का कोई भी लेनदेन नहीं किया तो ऐसे समय में उस खाते में मौजूदा राशि को अनक्लेम्ड डिपॉजिट मान लिया जाएगा। ये रूल फिक्स्ड डिपॉजिट, करेंट अकाउंट, सेविंग बैंक अकाउंट रिकरिंग डिपॉजिट आदि सभी तरह के बैंक डिपॉजिट पर लागू होता है।

Advertisement

सभी जिलों में लगाया जाएगा कैंप

एफएम निर्मला सीतारमण ने नियामकों और विभागों से कहा है कि सभी जिलों में कैंप लगाकर लावारिस रकम को उनके सही मालिकों तक वापस कर दिया जाए। इस कैंपेयन को आरबीआई, सेबी, एमसीए, पीएफआरडीए और आईआरडीए के साथ-साथ बैंकों, पेंशन एजेंसियों, बीमा कंपनियों के साथ बात चित करके आगे बढ़ाया जाए। इस लिस्ट में दावा न किए गए बीमा एवं पेंशन कोष को भी शामिल किया गया है।

Advertisement

इतने करोड़ रुपए जमा है बैंकों में

आरबीआई की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 के आखिर तक बैंकों में क्लेम न की जाने वाली रकम 26 फीसदी से बढ़कर 78,213 करोड़ रुपए पहुंच गई। लार्ज फाइनेंस एफएसडीसी ने इससे जुड़ी चीजों से निपटने के लिए भारत की तैयारियों पर बात चित की।

वहीं, परिषद ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लार्ज फाइनेंस से तैयार होती हुई चीजों पर बात चित की और होसियार रहने पर जोर दिया। पिछले फैसलों पर एफएसडीसी ने बजट ऐलान को लागू करने के लिए रणनीति तैयार करने से जुड़ी चीजों पर बात चित की थी।

Advertisement

आखिर कैसे मिलेगी अनक्लेम्ड रकम?

भारत सरकार ने मार्च 2024 में UDGAM (Unclaimed Deposits Gateway to Access Information) नाम का पोर्टल लॉन्च किया था। जोकि एक ऑनलाइन पोर्टल है, इसपर जाकर कोई भी आदमी अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट के बारे में जानकारी इक्कठा कर सकता है।

वहीं, इस पोर्टल पर पहुंचकर आप बैंकों में पड़े अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। देश के 30 बड़े बैंक इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं, जिसमें ICICI, PNB, HDFC जैसे कई सारे बैंक शामिल हैं। इस पोर्टल पर पहुंचकर आप पैन नंबर, आधार नंबर और नाम को सर्च करके जानकारी निकाल सकते हैं कि आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम कोई लावारिस खाता तो नहीं है।