Aadhaar Card Verification: अगर आप की उम्र 18 साल हो गई है और अब तक अपने आधार कार्ड नहीं बनवाया है और अब आधार कार्ड बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि अब आपका वेरिफिकेशन काफी अलग होगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने 18 उम्र के बाद पहली बार आधार कार्ड बनवाने वालों के वेरिफिकेशन नियम में बदलाव किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आधार कार्ड के लिए यूआइडीएआइ अगर राज्य सरकार के द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Advertisement

आपको बताते चलें कि अगर कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से ज्यादा उम्र का है, वह अपना आधार कार्ड बनवा रहा हैं, तो उसे राज्य सरकार की सहमति से फिजिकल वेरीफिकेशन करना जरूरी होगा। आपको बता दें कि यह वेरिफिकेशन ठीक उसी तरह से होगा जिस तरह से पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन किया जाता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जो भी व्यक्ति 18 साल से अधिक की उम्र में अपना आधार कार्ड बनवा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों के आधार को सेवा पोर्टल के जरिए वेरीफाई करने के लिए रिवाइज करने से पहले डेटा क्वालिटी चेक से भी गुजरना होगा।

इस नई प्रक्रिया को फॉलो करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला और उपविभागीय दोनों स्तरों पर ऑफिसर नामित किए जाएंगे। इनमें जिला और उपविभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को इस काम के लिए नामित किया जाएगा।

Advertisement

कहां बनेगा ऐसे लोगों का आधार कार्ड

सबके दिमाग में यह सवाल भी घूम रहा होगा कि अगर किसी की उम्र 18 साल से ज्यादा है और वह पहली बार अपना आधार कार्ड बनवा रहा है, तो उसे आधार कार्ड कहां बनवाना होगा। तो आपको बताते चलें कि इस कैटेगरी के अंदर आने वाले लोग कुछ पहले से ही नामित किए गए केंद्र पर आधार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए हर जिले में मुख्य डाकघर और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फिक्स किए गए आधार केंद्र शामिल हैं।

Advertisement

एसडीम करेंगे वेरिफिकेशन की निगरानी

18 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए सर्विस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली वेरिफिकेशन की निगरानी उपविभागीय मजिस्ट्रेट यानी एसडीएम द्वारा की जाएगी। इस प्रक्रिया को मंजूरी के 180 दिन यानी करीब 6 महीने के अंदर पूरा किया जाना होगा। वहीं यूआईडीएआई के एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि हाल ही में जारी किए गए निर्देश मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जिनकी आयु 18 साल या उससे ज्यादा है और उन्होंने अभी तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है और 18 साल के बाद पहली बार आधार कार्ड बनवाएंगे। आधार कार्ड जारी कर दिया जाए तो उसके बाद अपडेट के लिए रेगुलर रूल का पालन किया जा सकता है।

Advertisement

पीवीसी आधार कार्ड रहेगा बेहतर

अगर आप अपना आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो उसमें पीवीसी आधार कार्ड का चुनाव कर सकते हैं। पीवीसी आधार कार्ड पॉलिविनाइल क्लोराइड मटेरियल से बना होता है और जल्दी खराब नहीं होता है। यह कागज वाले आधार कार्ड के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है और लंबे समय तक टिकता भी है। पानी में भीगने पर इसके खराब होने का भी कोई चांस नहीं होता है। आप आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते समय पीवीसी आधार कार्ड को ऑप्शन चुन सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: LPG Gas Price: खुशखबरी, नए साल से पहले ही सस्ता हुआ गैस सिलेंडर