नई दिल्ली, मई 3। कोरोना की दूसरी लहर भारत में बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है। कोरोना के नए मामले पिछले कई दिनों से रोजाना साढ़े तीन लाख से अधिक सामने आ रहे हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच ये बातें सामने आ रही हैं कि फिर से कंप्लीट लॉकडाउन की जरूरत पड़ सकती है। दुनिया के सबसे अमीर बैंकर और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट उदय कोटक ने भी लॉकडाउन की वकालत की है।
देश में कोरोना की दूसरी लहर हो रहे भारी नुकसान से बचने के लिए आर्थिक गतिविधियों को कम करने की जरूरत बताई है। उदय कोटक ने कहा है कि इस मुसीबत की घड़ी में सरकार को सख्त फैसला लेना होगा। उन्होंने कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से निपटने में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स की ओर से की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए इस स्थिति को संभालना बहुत मुश्किल होगा। उदय कोटक : लेंगे 1 रुपया सैलरी, बाकी पैसा करेंगे दान
इसके साथ ही उन्होंने सुझाव भी दिया कि हमें इस मुद्दे पर देश और विदेश से एक्सपर्ट्स की सलाह को मानना चाहिए। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बड़े कदम उठाने और कैपेसिटी को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जीवन को बचाना पहली प्राथमिकता है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उच्चतम स्तर पर अधिकतम उपाय किए जाने चाहिए। केंद्र और राज्यों में सरकारें हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई को मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं लेकिन इसमें समय लगेगा। इस मुश्किल के दौर में जब महामारी से मृत्यु की संख्या लगातार बढ़ रही है, सीआईआई राष्ट्रीय स्तर पर बड़े उपाय करने का निवेदन करता है जिसमें मुश्किलों को कम करने के लिए आर्थिक गतिविधियों को रोकना शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कुछ व्यापार संगठन कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार से देश भर में लॉकडाउन लगाने का निवेदन कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना सामने नहीं आई है और राज्य अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान