UCO बैंक जो सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख लेंडर्स में से एक है। इस बैंक ने 2 करोड़ रूपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है। यूको बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ब्याज की जो संशोधित दरें है। यह दरें 9 जनवरी, 2023 को प्रभावी हुईं। अर्जेस्टमेंट के बाद, यूको बैंक ने 1 से लेकर 5 साल और उससे ज्यादा समय तक की विभिन्न अवधियों पर ब्याज दरों में 50 बीपीएस तक की वृद्धि की।
बैंक ने 7 दिनों से लेकर 9 दिनों में मैच्योर होने वाली जो जमा हैं। इस पर 2.90 प्रतिशत और अगले 30 से 35 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 3.00 प्रतिशत ब्याज देना जारी रखा है। बैंक 46-120 दिनों में मेच्योर होने वाली जमाओं में 4 प्रतिशत और ब्याज दर और अगले 121 दिन से लेकर 150 दिनों में मैच्योर होने वाली जो जमा है। इसमें बैंक 4.50 प्रतिशत ब्याज देना जारी रखेगा।
वहीं, बैंक 151 दिनों और 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जो जमा है। वो 5 प्रतिशत ब्याज देना जारी रखेगा। इसके साथ ही 181 दिन और 354 दिनों के बीच की जमाओं पर 6 प्रतिशत ब्याज देना जारी रहेगा। यूको बैंक ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है और इसको 6.50 प्रतिशत बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत की है और एक साल से दो साल तक मैच्योरिटी अवधि के लिए बैंक ब्याज दर में 20 बीपीएस की वृद्धि के साथ इसको 6.30 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दी है।
बैंक ने 2 से 3 साल तक की अवधि की जमा पर ब्याज दर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी की है और बैंक ने इसको 6.20 से बढ़ाकर 6.30 कर दिया है। बैंक से 3 साल से अधिक की जो जमा अवधि है। इसको अपरिवर्तित रखा है। 3 साल से अधिक और 5 साल से कम की जमा अवधि पर बैंक 6.20 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। 5 साल से ज्यादा में मैच्योर होने वाली जो जमा है। इसमें बैंक 6.10 प्रतिशत ब्याज देता रहेगा। 444 दिन में मैच्योर होने वाली जो जमा है। इसमें ग्राहकों को 7 प्रतिशत ब्याज प्राप्त होगा। जो पिछले दर 6.50 प्रतिशत से 50 बीपीएस ज्यादा है। वहीं, बैंक ने 666 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा है। इसमें 40 बीपीएस की बढ़ोतरी की है और इसको 6.75 प्रतिशत और बढ़ाकर 7.15 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, स्टॉफ मेंबर को 1 प्रतिशत और एक्स्ट्रा दर मिलेगी। रिटायर स्टाफ सीनियर सिटीजन को 1 साल को अवधि के लिए 1.25 प्रतिशत अतिरिक्त दर मिला। वही, 1 साल से ज्यादा के कार्यकाल पर रिटायर स्टाफ गई। सीनियर सिटीजन को 1.50 प्रतिशत की एक्स्ट्रा दर मिलेगी।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका