UBS Group may buy Credit Suisse : यूबीएस ग्रुप एजी ने क्रेडिट सुइस को 1 अरब डॉलर तक में खरीदने की पेशकश की है। सोमवार को फाइनेंशियल मार्केट के फिर से खुलने से पहले 167 साल पुराने बैंक को बचाने के लिए कोशिशें शुरू हो गयीं। क्रेडिट सुइस संकट को नियंत्रण में करने के लिए यूबीएस पर अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी को खरीदने के लिए स्विस सरकार की तरफ से बहुत दबाव था, जिसके बाद अब इसने ये ऑफर रखा है।
पूरा फाइनेंशियल सिस्टम हो सकता है फेल
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूबीएस ग्रुप एजी ने क्रेडिट सुइस को खरीदने का ऑफर रखा है। क्रेडिट सुइस दुनिया के सबसे बड़े वेल्थ मैनेजर्स में से एक है और 30 ग्लोबल सिस्टेमैटिकली महत्वपूर्ण बैंकों में से एक है। अधिकारियों को डर है कि इसकी विफलता पूरे फाइनेंशियल सिस्टम में फैल जाएगी। क्रेडिट सुइस संकट के सामने आने के बाद बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रहा। यूरोप और अमेरिका में बैंकिंग शेयरों में काफी कमजोरी आई। खास कर अमेरिकी बैंकों सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बंद होने के बाद बैंकिंग सेक्टर पर काफी निगेटिव असर पड़ा।
जल्द हो सकती है डील
रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही ये डील साइन हो सकती है। डील की वैल्यू शुक्रवार को क्रेडिट सुइस के शेयर के बंद भाव पर होगी। प्रस्तावित सौदे के तहत, यूबीएस स्टॉक्स के लिए 0.25 स्विस फ़्रैंक प्रति शेयर की कीमत का भुगतान करेगा, जो कि क्रेडिट सुइस के शुक्रवार को एसएफआर 1.86 के बंद भाव से काफी कम है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना से क्रेडिट सुइस का स्विस कारोबार बंद हो सकता है। स्विस सरकार इस डील पर एक शेयरधारक वोट को बायपास करने के लिए देश के कानूनों को बदलने की योजना बना रही है। यूबीएस और क्रेडिट सुइस, स्विट्जरलैंड के दो सबसे बड़े बैंक, बुधवार से रेगुलेटर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान