नयी दिल्ली। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इनमें यूट्यूब और फेसबुक शामिल हैं। अब बहुत जल्द ट्विटर भी कमाई का मौका लेकर आने वाला है। ट्विटर पर जल्द ही कुछ नये फीचर्स आने वाले हैं। इन्हीं में एक फीचर आपको कमाई का मौका देगा। आपको ट्वीट पर पैसे मिलेंगे। यदि आप ट्विटर यूज नहीं करते तो फटाफट अकाउंट बनाएं और आने वाले नये फीचर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आगे जानते हैं कि कैसे आप ट्विटर से कमाई कर सकते हैं।
जो नये फीचर आने वाले हैं उनमें एक खास सुविधा सुर्खियों में है। ये फीचर है एक्सक्लूसिव कंटेंट का। यह नया फीचर ट्विटर उपयोगकर्ताओं को स्पेशल कंटेंट का एक्सेस हासिल करने के लिए अपने फॉलोअर्स से पैसा लेने की सुविधा देगा। यानी यदि आप एक ट्विटर यूजर हैं और अपने फॉवोअर्स को खास कंटेंट का एक्सेस देना चाहते हैं तो आप उनसे पैसे ले सकेंगे। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इस बात खुलासा एक इंवेस्टर प्रेजेंटेशन के दौरान किया है।
'एक्सक्लूसिव कंटेंट' फीचर ट्विटर उपयोगकर्ताओं के लिए कमाई का एक नया रास्ता लाएगी। वे अपने फॉलोअर्स से एक्स्ट्रा कंटेंट के लिए चार्ज ले सकेंगे। इसमें कुछ खास वीडियो, डील्स, डिस्काउंट और न्यूज लेटर जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। इस फीचर को 'सुपर फॉलो नाम दिया गया है। 'सुपर फॉलो' फीचर इस साल ट्विटर उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होने वाला है।
बाकी नये फीचर्स और प्रोडक्ट्स की एक सीरीज के साथ 'सुपर फॉलो' फीचर के जरिए ट्विटर अपने बिजनेस को बेहतर बनाना चाहती है। ट्विटर आमतौर पर अपने छोटे मैसेजों के लिए पंसद किया जाता है, जो बड़े ऑडियंस के लिए ब्रॉडकास्ट किए जाते हैं। लेकिन अब यह प्लेटफॉर्म और अधिक विविधता प्रदान करने वाला है। ट्विटर और भी तरीके तैयार करने की कोशिश कर रहा है जिसमें लोग कंवर्जेशन कर सकें।
ट्विटर का मकसद अपनी इनकम 2023 तक डबल करने का है। इसीलिए कंपनी नये प्लान और फीचर पर काम कर रही है। 2023 तक ट्विटर क्लबहाउस की तरह लाइव ऑडियो डिस्कशन के लिए एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म भी लाएगा। 'ट्विटर स्पेस' का भी परीक्षण चल रहा है, जिससे लगभग एक हजार उपयोगकर्ता सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
अपने प्लान के तहत ट्विटर ने रिव्यू को भी खरीदा है। रिव्यू एक न्यूज लेटर पब्लिकेशन सर्विस है। यह लोगों को लंबे फ़ॉर्म में कंटेंट साझा करने की सुविधा देता है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं के हितों को पूरा करने के लिए 'कम्युनिटीज' के क्रिएशन की अनुमति भी देने जा रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और डिजिटल कंटेंट प्लेटफार्मों (ओटीटी प्लेटफॉर्म) को रेगुलेट (विनियमित या नियमों के दायरे में चलाने) करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेट पर लगाम लगाने की कवायद काफी समय से चल रही थी। ये नियम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के लिए होंगे। ये सभी प्लेटफॉर्म नियमों के अनुसार ही ऑपरेट कर सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान