नई दिल्ली, जुलाई 11। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा कर दी है। मस्क के इस फैसले के बाद आज सोमवार को शुरुआती प्रीमार्केट ट्रेड में ट्विटर के शेयर तेजी से नीचे गिरे। ट्विटर के शेयर में 9 प्रतिशत की गिरावट आई वही एलन मस्क के टेस्ला का शेयर यूएस प्रीमार्केट ट्रेड में लगभग 1 प्रतिशत के लाभ में था।
एलन मस्क के वकील ने शुक्रवार को ट्विटर के बोर्ड को सूचित किया था कि मस्क ट्विटर के साथ सौदे को रद्द करना चाहते हैं। एलन मस्क ने एक लेटर भी लिखा था जिसमें उन्होंने ट्विटर पर बॉट और फर्जी खातों की संख्या न बताने का आरोप लगाते हुए डील रद्द करने की बात कही थी।
दूसरी ओर ट्विटर का कहना है कि ट्विटर ने मस्क को फेक अकाउंट और बॉट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी है। ट्विटर ने बताया की फेक अकाउंट दैनिक उपयोगकर्ताओं के कुल संख्या के 5 प्रतिशत तक हो सकते हैं। ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि कंपनी समझौते को लागू करने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में कानूनी कार्रवाई करेगी।
मस्क ने सोमवार को खराब सौदे पर ट्विटर प्रबंधन का मजाक उड़ाते हुए एक मीम पोस्ट करके जवाब दिया। मीम में उन्होंने हंसते हुए टेक्स्ट के साथ-साथ यह दावा किया कि कंपनी उन्हें अदालत में इसे खरीदने के लिए 'मजबूर' करने की कोशिश कर रही है। मस्क ट्विटर के सबसे लोकप्रिय उपयोगकर्ताओं में से एक है। एलोन मस्क के ट्विटर पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
ट्विटर बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि वह इस डील को पूरा करना चाहते है और कंपनी इसके लिए प्रयासरत है। मस्क के डील को कैंसिल करने के बाद टेलर ने कहा की कंपनी डील पूरी करने के लिए कोर्ट का रुख करेगी। ट्विटर के सीईओ ने भी कहा की कंपनी मस्क के साथ समझौते को पूरा करना चाहती है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें