नई दिल्ली, अगस्त 17। पूरी विश्व में तेजी में बढ़ रहे प्रदूषण ने वाहन निर्माता कम्पनी को ग्रीन मोबिलिटी की तरफ स्विच होने को प्रोत्साहित किया है। जीवाश्म ईंधन का सबसे पसंदीदा विकल्प अब तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रही है। वाहन जो हाइड्रोजन से चलते है वो फ्यूचर के लिए अब एक व्यवहार्य समाधान बनते दिख रहे हैं। वाहन निर्माता कम्पनी इसलिए अब इसकी और ध्यान दे रही है। टीवीएस इसी कड़ी में अपने आइक्यूब स्कूटर को हाइड्रोजन फ्यूल ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश कर रही है।
कुछ वक्त पहले देश की वाहन निर्माता कंपनी के नाम और कुछ डिजाइन ऑनलाइन सामने आ गए है। उनसे यह बात सामने आई है कि यह ब्लू प्रिंट हाइड्रोजन से चलने वाले स्कूटर के लिए हैं। लीक पेटेंट के डाक्यूमेंस्ट्स से पता चलता है कि कम्पनी स्कूटर पर काम कर रही है। जिसमे दो हाइड्रोजन 'फ्यूल' कनस्तर हैं ये स्कूटर के फ्रेम के डाउनट्यूब पर लगे हुए हैं डिजाइन से आगे पता चलता है कि एक फिलर नॉजल सामने के एप्रन पर स्थित होता है, और एक पाइप दो कनस्तरों को जोड़ती है।
हाइड्रोजन ईंधन स्टैक के लिए यह सीट के नीचे स्थित होगी, बैटरी पारंपरिक इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिट बैठती है। इसके साथ ही पेटेंट के अनुसार इस स्कूटर में आपको फ्लोरबोर्ड के नीचे एक बैटरी पैक भी देखने को मिलेगा। जिसका साइज तय नहीं किया गया है।
ये डिसेलेरेशन या बैटर ब्रेकिंग के समय ही उत्पन्न ऊर्जा को स्टोर कर सकेगा और साथ ही ये आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त परफॉर्मेंस भी देगा। जब इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नही होगी। तो ईंधन के सेल से बैटरी पैक की भरपाई कर सकता है। टीवीएस एक समान हब-माउंटेड 4.4 केडब्लू मोटर को, मोटर के लिए तैनात कर सकता है। जिसको आउटगोइंग इलेक्ट्रिक आईक्यूब स्कूटर पर भी इसे देखा जा सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान