नयी दिल्ली। मोटरसाइकिल खरीदने से पहले कई चीजें देखी जाती हैं। इनमें बजट के हिसाब से कीमत और फीचर्स शामिल हैं। मगर सबसे अहम चीज है माइलेज। माइलेज यानी 1 लीटर में कोई मोटरसाइकिल कितनी चल सकती है। हीरो, टीवीएस और बजाज की कई मोटरसाइकिलें हैं जो बहुत अच्छी माइलेज देती हैं। मगर इनमें अव्वल कौन है। माइलेज के मामले में सबसे आगे टीवीएस स्पोर्ट। टीवीएस मोटर कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया इसकी कम्यूटर मोटरसाइकिल 'स्पोर्ट' ने सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए जानते हैं इस मोटरसाइकिल की माइलेज, कीमत और बाकी फीचर्स।
टीवीएस ने ऐलान किया है कि इसकी स्पोर्ट मोटरसाइकिल ने इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एंट्री करने के लिए 110.12 किमी प्रति लीटर का माइलेज हासिल किया है। यानी इस मोटरसाइकिल ने न सिर्फ भारत बल्कि एशिया में भी डंका बजा दिया है। टीवीएस की इस मोटरसाइकिल से आप 1 लीटर पेट्रोल में 110.12 लीटर तक सफर कर सकते हैं।
110 सीसी वाली बीएस-6 इंजन की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल ने 2019 के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पिछले साल इसके बीएस-4 मॉडल ने 76.40 किमी प्रति लीटर का माइलेज हासिल किया था। बीएस-6 इंजन से टीवीएस स्पोर्ट की माइलेज भी बेहतर हुई है। ड्राइव्सपार्क की रिपोर्ट के अनुसार इस रिकॉर्ड को पवित्रा पात्रो नाम के राइडर ने दर्ज किया। उन्होंने 8 से 13 अगस्त 2020 के बीच टीवीस स्पोर्ट मोटरसाइकिल को यूनाइटेड इंडिया राइड सीरीज़ के तहत 54 लैप्स में 1021.90 किमी का सफर तय किया। इस प्रोसेस में 9.28-लीटर ईंधन की खपत हुई।
टीवीएस स्पोर्ट सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि कीमत के मामले में भी बहुत बेहतर है। ये मोटरसाइकिल भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में एक से है। बता दें कि टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती कीमत 53,700 रु है, जो 60,225 रु तक जाती है। इसका फ्यूल टैंक 10 से 12 लीटर की क्षमता वाला है। अब जानते हैं इस मोटरसाइकिल के फीचर्स के बारे में।
कंपनी के दावे अनुसार टीवीएस स्पोर्ट की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे की है। बाकी फीचर्स में डे-टाइम रनिंग लाइट्स और स्पोर्टी हैंडलैंप दी गई है। टीवीएस स्पोर्ट बीएस-6 मोटरसाइकिल 110 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होती है। यह 7350 आरपीएम पर 8.2 बीएचपी और 4500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टार्क जनरेट करता है, जिसे चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है।
इस समय टीवीएस स्पोर्ट के मुकाबले की बात करें तो इस समय बीएस-6 वेरिएंट में इसके टक्कर की हीरो एचएफ डीलक्स, होंडा सीडी 110 ड्रीम और बजाज सीटी 110 मार्कट में मौजूद हैं। वहीं कीमत के मामले में यह बजाज प्लेटिना 100 ईएस और टीवीएस स्कूटी पेप प्लस की टक्कर की है। टीवीएस ने ये भी किया है कि ये पुराने मॉडल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति