नई दिल्ली, जुलाई 9। टीवीएस मोटर कंपनी बाइक खरीदने वालों को लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस ऑफर के तहत 49 रुपये रोज के पेमेंट पर नया वाहन खरीदने की पेशकश की है। ध्यान रहे कि टीवीएस देश की जानीमानी बाइक बनाने वाली कंपनी है।
वहीं देश की एक और कंपनी यामाहा ने कोरोना से लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने स्कूटर के 2 मॉडल में से किसी की भी खरीद पर 5000 रुपये का कैशबैक देगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स में मेडिकल स्टाफ, सैनिटेशन वर्कर्स, पुलिस के अलावा सैन्यकर्मी और नगर निगम कर्मी को माना जाता है।
टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि वह 49 रुपये रोज के हिसाब से किस्त देने वालों को नया मल्टी यूटीलिटी वाहन टीवीएस एक्सएल 100 ऑफर कर रही है। लोग इस का टीवीएस एक्सएल 100 आई-टच स्टार्ट मॉडल इस स्कीम के तहत ले सकते हैं।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर 49 रुपये रोज का है, लेकिन ग्राहकों को यह पैसा महीने में एक बार यानी 1470 रुपये महीने के रूप में चुकाना होगा। टीवीएस एक्सएल 100 आई-टच स्टार्ट मॉडल में 4 स्ट्रोक इंजन लगा है, जो सिंगल सिलेंडर का है। यह 6000 आरपीएम पर अधिकतम 6.5 एनएम का टार्क देता है।
टीवीएस एक्सएल 100 आई-टच स्टार्ट मॉडल की तमिलनाडु में एक्सशोरूम कीमत 41200 रुपये है। कंपनी ने बताया है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए टीवीएस मोटर ने कई वित्तीय कंपनियों से इस स्कीम को लेकर समझौता किया है, जिससे देशभर के ग्राहक इस स्कीम का फायदा उठा सकें।
वहीं देश की एक और जानीमानी कंपनी याहामा ने भी ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत याहामा ने अपने दो वाहनों फसिनो 125 फाई और रे जेडआर 125 फाई पर ऑफर पेश किया है। कंपनी ने कहा है कि कोनोना के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में सामने आए लोग अगर यह दो मॉडल खरीदते हैं, तो उनको 5000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान