नई द‍िल्‍ली: आप भी अकसर ट्रेन से सफर करते है तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। बता दें कि आने वाले दिनों में आपके लिए ट्रेन में सफर करना पहले से भी महंगा होने जा रहा है। यात्रियों को बड़े रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन यूजर फीस पहले की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ेगी। इस बात की जानकारी सूत्रों से म‍िली है। रेलवे इस कदम को यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) की तर्ज पर उठा रहा है।

Advertisement

इन स्टेशनों पर जाना महंगा पड़ेगा
बता दें कि यह उन रेलवे स्टेशनों के लिए होगा, जिन्हें प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नये सिरे से तैयार किया जाएगा। इन स्टेशनों पर सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये प्राइवेट कंपनियां ही इन स्टेशनों का कॉमर्शियल ऑपरेशन करेंगी। रेलवे के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जिन स्टेशनों को डेवलप किया जा रहा है, उसमें मुंबई, जयपुर, हबीबगंज, चंडीगढ़, नागपुर, बिजवासन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने इन रेलवे स्टेशनों को नये सिरे से ​तैयार करने के लिए प्लान भी तैयार कर लिया है। इन स्टेशनों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिये ग्राहकों को सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए प्राइवेट प्लेयर्स को बिडिंग के जरिए चुना जाएगा। वहीं इन स्टेशनों को डेवलप करने के बदले में कंपनियों को यहां पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स खोलने और स्टेशन यूजर फीस वसूलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार ने मुंबई सीएसटी स्टेशन के​ लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रेजल कमेटी (पीपीपीएसी) की बिडिंग प्रोसेस को शुरू भी कर दिया है। जो कि 20 अगस्त को आईआरएससीडीसी ने इस स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए पीपीपी मॉडल के तहत रिक्वेस्ट फॉर क्वॉलिफिकेशन मांगा है।

Advertisement

बता दें कि पिछले सप्ताह ही इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने कहा था कि रिडेवलप होने वाले स्टेशनों पर पैसेंजर यूजर चार्ज बाजार के हिसाब से तय होगा। इसके पहले कहा गया था कि जो कंपनियां रेलवे स्टेशनों का डेवलपमेंट करेंगी, वो एयरपोर्ट फीस की तरह चार्ज वसूल सकेंगी। इन स्टेशनों से ट्रेन के किराये में ही यह चार्ज वसूला जाएगा। जानकारी दें कि ये चार्जेज इस बात पर भी निर्भर करेगा कि स्टेशन पर कितनी संख्या में पैसेंजर्स आते हैं।

Advertisement