नई दिल्ली, जुलाई 08। ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ग्राहको को रिवॉर्ड पॉइंट, लॉयल्टी प्रोग्राम, ट्रैवल मेंबरशिप, स्टे वाउचर, वेलकम एलॉउंस और यात्रा बीमा से लेकर कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसे कई ट्रैवल संबंधित सुविधाओं के लिए फंड उपलब्ध कराते हैं। बैंक एयरलाइंस, ट्रैवल वेबसाइट या पोर्टल, रेलवे व अन्य के साथ एक विशेष एग्रीमेंट के तहत 'को-ब्रांडेड' क्रेडिट कार्ड कार्ड ग्राहको के लिए लॉन्च करते हैं। हम सभी को घूमने जाना, अच्छी जगह रुकना और अच्छा खाना पसंद है। ट्रैवल क्रेडिट कार्ड यह सारी सुविधाएं बजट में उपलब्ध कराने में कारगर होते हैं। आज लाखों लोग ट्रैवल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, आइए कुछ ट्रैवल क्रेडिट कार्ड और उससे मिलने वाली बेस्ट सुविधाओं के विषय में आपको बताते हैं।

Advertisement

एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर कार्ड

एयर इंडिया और एसबीआई के कोब्रांड क्रेडिट कार्ड की वार्षिक/जॉइनिंग शुल्क: 4,999 रुपये है। इस कार्ड से किए गए भुगतान पर ब्याज दर: 3.5 प्रतिशत है।

सुविधाएं

एयर इंडिया के वेबसाइट और एयर इंडिया मोबाइल ऐप से बुक किए गए फ्लाइट टिकट पर खर्च किए गए 100 रुपये के लिए एक सदस्य को 30 रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे। अगर आप खुद की बुकिंग करते हैं तो आपको बुकिंग पर 30 रिवार्ड प्वाइंट और अगर किसी अन्य की बुकिंग करते हैं तो रिवार्ड प्वाइंट का रिवार्ड दिया जाएगा। अगर आप कार्ड के माध्यम से एयर इंडिया बुकिंग कार्यालय या कॉल सेंटर से एयर इंडिया का टिकट बुक करते हैं तो आपको प्रति 100 रुपए के खर्च पर 10 रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। 20,000 हजार रिवार्ड प्वाइंट जमा हो जाने पर आपको वेलकम गिफ्ट मिलेगा और आपको हर साल 5000 रिवार्ड प्वाइंट के बदले एक एनिवर्सरी गिफ्ट भी मिलेगा। आप दुनिया के 600 से अधिक हवाई अड्डे पर वीआईपी लांज का उपयोग फ्री में कर सकेंगे। इन सुविधाओं के आलावा आपको एयर इंडिया कि मेंबरशिप भी मिलेगी।

Advertisement
इंटरमाइल्स एचडीएफसी बैंक डाइनर्स क्लब कार्ड

सुविधाएं

वार्षिक / ज्वाइनिंग शुल्क: 5,000 रुपये, ब्याज दर 1.99 फीसदी, बीमा 2 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना कवर, 50 लाख रुपये आपातकालीन विदेशी अस्पताल में भर्ती, 55,000 रुपये तक के सामान का कवर, 9 लाख रुपये तक का क्रेडिट लायबिलिटी कवर। रिवार्ड पॉइंट्स- ग्राहक को हर 150 रुपये के खर्च पर 8 इंटरमाइल प्वाइंट मिलेंगे। इसके अलावा, flight.intermiles.com पर बुक की गई उड़ानों पर खर्च किए गए 150 रुपये पर 16 इंटरमाइल्स को क्रेडिट किया जाएगा। ग्राहक को होटल बुक करने में खर्च किए गए प्रति 150 रुपए के खर्च पर 16 इंटरमाइल्स का प्वाइंट मिलेगा। इंटर माइल जमा होने के भी ढेरों फायदे हैं।

 
एक्सिस बैंक माइल्स एंड मोर वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड

वार्षिक / ज्वाइनिंग शुल्क: 3,500 रुपये, ब्याज दर 3.6 प्रतिशत, बीमा 2.5 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना कवर, बैगेज लॉस और डिले के लिए 1 लाख रुपये की क्रेडिट शील्ड, सदस्य को प्रत्येक 200 रुपये खर्च करने पर चार अवार्ड मील मिलेंगे। 5,000 अवार्ड मील के जमा होने पर स्वागत बोनस के अलावा, 3,000 अवार्ड मील का वार्षिक बोनस भी मिलेगा। हवाई अड्डे के चुनिंदा लाउंज में एक तिमाही में चार कॉम्प्लिमेंटरी विज़िट और वर्ष में 2 बार प्रायोरिटी लाउंज का उपयोग कर सकेंगे। फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, टैक्सी आदि के बुकिग पर लगभग 15 फीसदी की छूट।

कोटक इंडिगो कचिंग लार्ज क्रेडिट कार्ड

वार्षिक / ज्वाइनिंग शुल्क: 2500 रुपये, ब्याज दर: 3.5 प्रतिशत, बीमा- कोई बीमा नही। रिवार्ड अंक- मेंबर के खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये पर 6ई रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। इसके अलावा इंडिगो के टिकट खर्च पर 6% की छूट रिवॉर्ड क्रेडिट किया जाएगा। भोजन, मनोरंजन, किराना सहित मर्चेंट खर्च पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। रिवार्ड प्वाइंट के बदले में 3,000 रुपये के मुफ्त हवाई टिकट का स्वागत उपहार मिलेगा। इंडिगो पर 150 रुपये की रियायती सुविधा शुल्क और 8 घरेलू हवाई अड्डे पर वीआईपी लांज यूज करने की सुविधा मिलेगी।

मेकमाईट्रिप आईसीआईसीआई बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड

वार्षिक / ज्वाइनिंग शुल्क: 2,500 रुपये (कोई वार्षिक शुल्क नहीं), ब्याज दर: 3.5 प्रतिशत, बीमा- बीमा कवर नहीं मिलेगा, रिवार्ड अंक: सदस्य को एमएमटी के बाहर 200 रुपये के घरेलू खर्च के लिए 1.25 रुपये और एमएमटी के बाहर 200 रुपये के विदेशी खर्च के लिए 1.5 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, एमएमटी पर फ्लाइट बुकिंग पर खर्च किए गए 200 रुपये और एमएमटी पर होटल/हॉलिडे बुकिंग पर खर्च किए गए 200 रुपये के लिए 4 रुपये क्रेडिट किए जाएंगे। कार्ड के मेंबर को 1,500 रुपये माई कैश, एमएमटी हॉलिडे का स्वागत बोनस मिलेगा। इसके अलावा 3,999 रुपये तक का 10 दिन का एयरटेल इंटरनेशनल रोमिंग पैक और इंटरनेशनल, डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और डोमेस्टिक रेल लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी।