नई दिल्ली, दिसंबर 13। हाल ही में आई एक नयी रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार बहुत जल्द लोग व्हाट्सऐप पर क्रिप्टोकरेंसी की लेन-देन कर सकेंगे। बता दें कि लोग क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से व्हाट्सऐप चैट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इस सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर आएगा। शुरुआत में पायलट प्रोजक्ट के तौर पर इस फीचर के संबंध में अमेरिका में काम शुरू हो चुका है। इस नये फीचर को कुछ हफ्ते पहले व्हाट्सऐप के कुछ यूजर्स के लिए शुरू किया गया था। इस नये सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए, व्हाट्सऐप ने एक डिजिटल वॉलेट ऐप नोवी के साथ हाथ मिलाया है। संभव है कि नये साल 2022 में ये फीचर सभी के लिए शुरू हो जाए। आगे जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट, नोवी के माध्यम से व्हाट्सएप के जरिए क्रिप्टो ट्रांजेक्शन हो सकेगी। पायलट प्रोग्राम की घोषणा नोवी के प्रमुख स्टीफन कासरियल ने की थी। नोवी का उपयोग करने से व्हाट्सएप व्यक्तिगत मैसेज और कॉलों की गोपनीयता नहीं बदलती। नोवी डिजिटल वॉलेट को आजमाने का एक नया तरीका है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में सीमित संख्या में लोग व्हाट्सएप पर नोवी का उपयोग करके करेंसी भेज और प्राप्त कर सकेंगे, जिससे परिवार और दोस्तों को पैसे भेजना संदेश भेजने जितना आसान हो जाएगा।

Advertisement
कैसे होगी पेमेंट

व्हाट्सएप पर नोवी के जरिए पैसे भेजने के लिए यूजर्स को बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले, उन्हें उस कॉन्टैक्ट चैट को खोलना होगा जिसे वे पैसे भेजना चाहते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए, उन्हें डायलॉग बॉक्स पर उपलब्ध अटैच आइकन पर टैप करना होगा, जबकि आईफोन यूजर्स को चैटबॉक्स में प्लस आइकन पर टैप करना होगा। फिर भुगतान विकल्प का चयन करना होगा। आखिर में भुगतान विकल्प का चयन करने पर, उपयोगकर्ताओं को राशि दर्ज करनी होगी।

नहीं लगेगा चार्ज

नोवी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स से किसी भी ट्रांजैक्शन अमाउंट का चार्ज नहीं लेगा। इसके अलावा, इस बात की कोई सीमा नहीं होगी कि उपयोगकर्ता कितनी बार पैसे भेज सकते हैं। नोवी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उपयोगकर्ता डेटा सुरक्षित रहेगा और गोपनीयता सेटिंग्स प्रभावित नहीं होंगी क्योंकि चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

व्हाट्सएप भुगतान कहां कहां उपलब्ध

अभी तक व्हाट्सएप भुगतान सुविधा केवल भारत और ब्राजील में उपलब्ध है, और अमेरिका यह सुविधा प्राप्त करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। हालांकि, भारत या ब्राजील में उपयोगकर्ता यूएस में उपयोगकर्ताओं की तरह क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके पैसे नहीं भेज पाएंगे।

कितना है क्रिप्टो का रेट

बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 48,812.86 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 0.76 फीसदी की गिरावट है। इस रेट पर बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 922.52 ट्रिलियन डॉलर है। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 4,000.27 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 0.94 फीसदी की गिरावट है। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.824898 डॉलर का चल रहा है। कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 1.31 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 4.07 फीसदी की गिरावट है।