Train Ticket : रेलवे की तरफ से रेल यात्रियों को कई तरह की सुविधा प्रदान की जाती है। कई सारे ऐसे यात्री है जिनको इन सुविधा के बारे में जानकारी नहीं होती है आज हम आपको रेलवे के एक ऐसे ही नियम के बारे में जानकारी दे रहे है ये नियम टिकट ट्रांसफर का नियम है तो फिर आइए जानते है इस नियम के बारे में।

Advertisement

अगर आप कंफर्म टिकट किसी और के नाम पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो फिर आप इसको बेहद ही आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से आपको टिकट ट्रांसफर की सुविधा प्रदान की जाती है। रेलवे ने कंफर्म टिकट को ट्रांसफर करने का तरीका ट्वीट करके भी बताया है।

Advertisement

टिकट ट्रांसफर करने का तरीका बताते हुए रेलवे की तरफ से कहा गया है कि व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य के नाम पर टिकट को ट्रांसफर कर सकते हैं।

अपने टिकट पर पैसेंजर का नाम बदलने के लिए आपको काउंटर तक जाना होगा। अगर आपने टिकट ऑनलाइन खरीदा है तब भी आपको काउंटर तक जाना ही होगा।

इसके लिए आपको टिकट का प्रिंट आउट और जिसका नाम टिकट में दर्ज कराना चाहते है आपको उसकी एक ऑरिजनल आईडी एक फोटो कॉपी के साथ काउंटर पर लेकर जाना होगा। जिसके बाद टिकट पर नाम बदल दिया जाएगा।

Advertisement

आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों को अपने टिकट पर पैसेंजर का नाम बदलने की सुविधा प्रदान की जाती है। हालांकि, एक टिकट पर एक ही बार ये बदलाव किया जा सकता है।

इसके साथ ही एक बात और ध्यान देने वाली है कि आपकी टिकट कंफर्म होनी चाहिए। अगर आपकी टिकट वेटिंग या फिर आरएसी है तो फिर आप इस टिकट को ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे।

Advertisement

टिकट पर किसी भी यात्री का नाम बदलवाने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले ही रिजर्वेशन काउंटर से नाम बदलवाया जा सकता है। आपके कन्फर्म टिकट पर भाई बहन, माता पिता, बेटा बेटी, पति पत्नी का ही नाम ट्रांसफर हो सकता है।