Online Train Ticket Booking: भारतीय रेलवे की बात आती है तो रेलवे हमेशा अपने यात्रियों के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करता है, क्योंकि भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। भारतीय रेल नेटवर्क इतना बड़ा है कि रोज इसमें करोड़ों लोग सफर करते हैं सभी अपने गंतव्यों तक आराम के साथ पहुंचते हैं।
आपने देखा होगा कि ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब टिकट बुक करना बहुत आसान हो चुका है, क्योंकि अब डिजिटल युग के समय में आप अपने फोन से बहुत आसानी के साथ अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
इन ऐप के जरिए से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं
आज अगर हम गौर करें तो कई सारी कंपनीयां मौजूद हैं जो आपके फोन के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा मुहैया कराती है। देश में लोग दो तरीके से अपनी ट्रेन टिकट बुकिंग करवाते हैं कई लोग इन कंपनियों द्वारा ऐप के जरिए से टिकट बुक करते हैं वहीं कई लोग स्टेशनों पर जाकर टिकट बुक करवाना बेहतर समझते हैं।
हालांकि आपको एक चीज पता होनी चाहिए ये ऐप हर टिकट पर कई सारे चार्ज लगाते हैं जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है और वहीं ये टिकटें महंगी हो जाती हैं। चलिए आज हम आपको ऐसा रास्ता बताने जा रहे हैं जिसके जरिए से आप टिकट आसानी के साथ बुक कर सकते हैं वहीं आप पैसा भी बचा सकते हैं।
यहां मिलेगी सस्ती ट्रेन टिकट
भारतीय रेलवे हमेशा अपने यात्रियों के लिए अच्छी से अच्छी सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करता है। अगर आप टिकट बुक करते हैं तो आपको पता होना चाहिए, IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप कम रेट पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
अगर आप आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते हैं तो आपसे एजेंट सर्विस चार्ज, कन्वीनियंस फीस और पेमेंट गेटवे चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं आपको पता होना चाहिए अगर आप प्राइवेट कंपनियों के ऐप से टिकट बुक करते हैं तो आपसे एजेंट सर्विस चार्ज, पेमेंट गेटवे चार्ज और कन्वीनियंस फीस ली जाती है।
IRCTC से टिकट बुक करने पर बचा सकते हैं पैसे
रेलवे ने कई सारे तरीके चला रखे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी के साथ टिकट बुक कर सकते हैं लेकिन आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन प्राइवेट कंपनियों के ऐप से टिकट बुक करते हैं और इन कंपनियों को ज्यादा पैसे देते हैं। आपको बता दें अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो एक उदाहरण के तहत IRCTC के माध्यम से दिल्ली से कानपुर तक स्लीपर क्लास में आप सीधे 50 रुपए से अधिक की बचत कर सकते हैं। जितनी यात्रा की दूरी होगी और क्लास के हिसाब से ये बचत कम और अधिक हो सकती है।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis