IRCTC : ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना काफी कठिन हो चुका है। हालांकि कुछ यात्रियों की योजना होती हैं। कि वे तत्काल टिकट बुकिंग करने कन्फर्म टिकट ले लेंगे। मगर अधिकतर यात्रियों की हमेशा शिकायत रहती है कि जब तक वे तत्काल टिकट के लिए सारी जानकारियों को भरते है, तबतक सभी तत्काल टिकट बुक हो चुकी होती है। इसी वजह से उनको कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता हैं। यात्रियों को तत्काल में कन्फर्म टिकट मिल जाए इसीलिए रेलवे की तरफ से यात्रियों को ऐसी सुविधा दी जाती है, अगर आपको तत्काल में कन्फर्म टिकट बुकिंग करवाना है, तो आप रेलवे के टिकट काउंटर से भी करवा सकते है या फिर आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके कर सकते हैं।

Advertisement

इस सुविधा को रेलवे की तरफ से दी जाती है

ट्रेन की टिकट को ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों की हमेशा ही ये कंप्लेन रहती है। कि वे कन्फर्म टिकट बुकिंग करने जाते हैं और वे जैसे ही भुगतान करने वाले पेज तक पहुंचते है, तब तक सभी सीट फुल हो जाती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे की तरफ से यात्रियों को एक खास सुविधा दी जाती है। रेलवे की ओर से यात्रियों को मास्टर लिस्ट फीचर की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा के माध्यम से यात्री पहले से ही अपनी सभी जानकारी नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र आदि सभी भरकर रख लेते हैं और जैसे ही तत्काल टिकट बुकिंग की विंडो खुलती है। यात्री को जो मास्टर लिस्ट होती है उस मास्टर लिस्ट सिलेक्ट कर भुगतान कर देते है। इसके बाद यात्री को कन्फर्म टिकट मिल जाती है।

Advertisement
कैसे उपयोग करें मास्टर लिस्ट फीचर का

अगर आप इस मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं और कन्फर्म टिकट की बुकिंग करना चाहते है, तो फिर आपको इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी के खाते को लॉगिन करना होगा। आईआरसीटीसी के खाते को वेबसाइट पर लॉगिन करके के बाद आपको माय अकाउंट सेक्शन में जाना होगा। वह पर आपको माय प्रोफाइल वाले विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपको एड/मोडोफाई मास्टर लिस्ट का चयन करना है। इसके बाद आपको यात्री की सभी जानकारी को भरना हैं। जब आप यात्री की सभी जानकारी को भर देर हैं फिर आप सेव पर क्लिक करके सेव कर दें।

कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है

इसके बाद आप जब भी टिकट बुकिंग करने जाते है, तो फिर आपको यात्री की जानकारी का चयन करना है। जिस जानकारी को आपने पहले से ही सेव कर रखा हैं। इस तरह आप बेहद ही सरलता से टिकट को बुकिंग कर सकते है। अगर यात्री इस प्रोसेस की मदद लेते है, तो फिर यात्री का इससे समय की भी बचत होती है और कन्फर्म टिकट मिलने के संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।