Train Cancellation News: जहां एक तरफ समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान हो चुका है वहीं, दूसरी यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दरअसल, कई ट्रेनों को अगले 15 दिन तक रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी कहीं ट्रेन से ट्रेवल करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
कई ट्रेनों के रूट्स को डायवर्ट किया गया है और गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 17.06.24 से 29.06.24 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इन ट्रेनों किया गया है रद्द
गाड़ी संख्या 19608, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.06.24, 24.06.24, 01.07.24 को रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाडी संख्या 19607, कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.06.24, 27.06.24, 04.07.24 को रद्द किया गया है। गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 29.06.24 को रद्द किया गया है।
गाड़ी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.06.24 को रद्द रहेगी और लालगढ-पुरी एक्सप्रेस (20471) 16.06.24, 23.06.24, 30.06.24 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 20472, पुरी- लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.06.24, 26.06.24 व 03.07.24 को रद्द रहेगी.
गाड़ी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21.06.24 व 28.06.24 को रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 18010, अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.06.24 व 30.06.24 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.06.24 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.07.24 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.07.24 को रद्द रहेगी और गाड़ी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.07.24 को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया
हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा (03007) दिनांक 16.06.24 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग इटावा-उदीमोड-आगराकैंट-बांदीकुई होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.07.24 से 10.07.24 तक अपने निर्धारित मार्ग मालखेडी-बीना-महादेवखेडी होकर होकर सचांलित होगी। वहीं, खातीपुरा-हावडा स्पेशल रेलसेवा (03008) दिनांक 18.06.24 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-आगराकैंट-उदीमोड-इटावा होकर चलेगी।
इस कारण से कैसिंल की थी ट्रेनें
इससे पहले 9 से 14 जून तक भी ट्रेनों को कैंसिल किया गया था। यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता के लिए लखनऊ जं.-मानकनगर तथा ऐशबाग-मानकनगर रेल खंड के बीच प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक काम और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था।
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि जिस ट्रेन से आप जा रहे हैं कहीं वह तो कैंसिल नहीं हुई है तो चलिए इसे चेक करने का आपको तरीका बताते हैं। कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो।
- कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे के अधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां 'Exceptional Trains' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
- यह चेक करने के बाद आपको अपने ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में आपको परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
इस तरह से आप आसानी से यह चेक कर पाएंगे कि रेलवे ने कौन-कौन से ट्रेनों को कैंसिल किया है और डायवर्ट किया गया है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति