Train Cancellation In Bengaluru: भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप बेंगलुरु में रह रहे हैं और ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। आपको बता दें कि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ को कैंसिल किया गया है। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।
इन कारणों से ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
बेंगलुरु की कई स्टेशनों पर गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग किया गया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ट्रेन सेवाओं में कुछ बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि सुरक्षा कार्यों के कारण निम्नलिखित ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह एक ट्रेन का शेड्यूल चेक करने के बाद यात्रा करें।
इन ट्रेनों का बदला गया है शेड्यूल
ट्रेन संख्या 12657 चेन्नई सेंट्रल-केएसआर बेंगलुरु डेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को यात्रा शुरू करके व्हाइटफील्ड में खत्म होगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 16594 नांदेड़-केएसआर बेंगलुरु डेली एक्सप्रेस, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को यात्रा शुरू करके येलहंका में समाप्त होगी।
ट्रेन संख्या 17392 हुबली-केएसआर बेंगलुरु डेली एक्सप्रेस, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को यात्रा शुरू करके यशवंतपुर में समाप्त होगी।
ट्रेन संख्या 17391 केएसआर बेंगलुरु-हुबली डेली एक्सप्रेस, 31 जुलाई, 7 अगस्त और 14 अगस्त को यात्रा शुरू करके यशवंतपुर से चलेगी।
ट्रेन संख्या 06244 होसपेट-केएसआर बेंगलुरु दैनिक यात्री विशेष, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को यात्रा शुरू करते हुए यशवंतपुर में समाप्त होगी।
ट्रेन संख्या 06243 केएसआर बेंगलुरु-होसपेट दैनिक यात्री विशेष, 31 जुलाई, 7 अगस्त और 14 अगस्त को यात्रा शुरू करते हुए यशवंतपुर से शुरू होगी।
ऐसे पता करें ट्रेन की लाइव लोकेशन
ट्रेनों की लाइव लोकेशन पता करने के लिए आप कई सारे ऐप का यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो भारतीय रेलवे की आधिकारिक ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं (NTES ऐप यानी National Train Enquiry System) का आप यूज कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया है। यह NTES ऐप भारत में लगभग सभी ट्रेनों की रीयल-टाइम लोकेशन बताने में सक्षम है।
इस ऐप से ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को अपने फोन में इंस्टाल करना होगा। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इस ऐप को इंस्टाल करने के बाद आपको ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद स्पॉट योर ट्रेन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ट्रेन का नंबर दर्ज करना होगा और फिर सर्च पर क्लिक करना होगा। थोड़ी ही देर में आपको स्क्रीन पर आपको ट्रेन का लाइव स्टेट्स दिख जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!