Traffic Challan Fine: भारत में यातायात उल्लंघन बहुत आम बात है. कई लोग जानबूझकर नियमों की अनदेखी करते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि हर दिन हज़ारों ट्रैफ़िक चालान जारी किए जाते हैं. इस पर CARS24 ने एक रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में 2024 में जारी किए गए चालानों की संख्या और उनमें से कितने का पेमेंट किया गया है. रिपोर्ट में दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट कानूनों के लगातार उल्लंघन सहित अहम मुद्दों पर फोकस किया है.

Advertisement

पिछले साल भारी चालान की वसूली

सख्त नियमों के बावजूद लापरवाही के कारण कई चालान जारी किए जा रहे हैं. अकेले 2024 में 12000 करोड़ रुपए के चालान जारी किए गए, जिनमें से 9000 करोड़ रुपए का भुगतान अभी भी नहीं किया गया है. पिछले साल 8 करोड़ चालान जारी किए गए, जो सड़क पर हर दूसरे वाहन के लिए एक चालान के बराबर है.

Advertisement

Take a Poll

ओवरलोडिंग और हेलमेट उल्लंघन के लिए चालान

रिपोर्ट में ट्रकों में ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट के सवारी करना चालान के मुख्य कारण बताए गए हैं. हरियाणा में एक ट्रक चालक पर अनुमति से 18 टन ज़्यादा सामान ले जाने के लिए 2,00,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा एक दोपहिया वाहन पर 475 अन्य चालान के अलावा 2.91 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. अकेले गुरुग्राम में ऑफिसर्स प्रतिदिन लगभग 4,500 चालान जारी करते हैं, जिनसे 10 लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाता है.

Advertisement

हेलमेट ना पहनेे पर वसूले 3 लाख रुपए

नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि एक महीने में केवल हेलमेट उल्लंघन के लिए 3 लाख चालान जारी किए गए. जारी किए गए सभी चालानों में से आधे ओवरस्पीडिंग के लिए थे. अन्य उल्लंघनों में सीटबेल्ट न पहनना, गलत पार्किंग और सिग्नल जंप करना शामिल था. इन चालानों को अनदेखा करने से ड्राइविंग लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द करने जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

Advertisement

गाड़ियों के बीच चालान की डीटेल्स

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जारी किए गए सभी चालानों में से 55% चालान कारों के हैं, जबकि बकाया 45% चालान दोपहिया वाहनों के हैं.