Delhi Traffic Advisory: 15 अगस्त को हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस को लेकर कई जगहों पर तैयारियां शुरु हो गई हैं। दिल्ली में भी जोरदार तैयारी शुरु हो गई है ऐसे में 15 अगस्त तक नोएडा से दिल्ली जाने-आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल को लेकर 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त तक कई सड़कों का डायवर्जन किया गया है। इसके लिए ट्रैफिक एडवाजरी भी जारी की गई है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
इन दिनों पर रहेगा रूट डायवर्टेड
स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल को लेकर 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त तक कई सड़कों का डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस परेड को लेकर 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम खत्म होने तक नोएडा से दिल्ली में मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों की एंट्री को बैन कर दिया गया है। ये सभी गाड़ियां डायवर्टेड रूट का प्रयोग कर अपने रास्ते की ओर जा सकेंगे।
इसमें चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे। वहीं, डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे।
इसके अलावा कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे।
इन रूट्स के अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3. कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे।
वहीं, परीचौक से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे।
ट्रैफिक से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इस नंबर पर मदद ले सकते हैं
अगर किसी तरह की यातायात असुविधा आपको होती है तो आप यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले गुड़गांव-दिल्ली सीमा पर कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 12 से 15 अगस्त तक भारी मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, NH8 पर यात्री वाहनों और आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान