Trade Setup For Monday: लगातार तीन साप्ताह की तेजी के बाद बीते हफ्ते शेयर बाजार में सप्ताहिक बंदी गिरावट के साथ हुई। वैश्विक रुझानों, एफएंडओ और विदेशी फंड प्रवाह ने शेयर बाजार को प्रभावित किया। पिछले हफ्ते अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
हालाँकि इस दौरान पीएसयू बैंकों ने मजबूती नजर आई। जेपी मॉर्गन की तरफ से इमर्जिंग मार्केट बांड सूचकांक में भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों को शामिल करने के निर्णय के बाद सोमवार को बैंक, एनबीएफसी और सार्वजनिक क्षेत्र के शेयर फोकस में रह सकते हैं।
पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 221.09 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 66,009.15 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 68.10 अंक या 0.34% गिरकर 19,674.25 अंक पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते में सेंसेक्स में 1,829.48 अंक या 2.69% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं निफ्टी 50 में 518.1 अंक या 2.56% की गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों के साथ-साथ रियल्टी, मेटल और बैंक जैसे सूचकांकों ने शेयर बाजार को नीचे खींचा।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष - तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख के अनुसार सोमवार को निफ्टी 50 के लिए 19,100 अंक/19,200 अंक पर समर्थन की उम्मीद है, हालांकि, रजिस्टेंस 20,000 अंक/20,100 अंक के आसपास मिल सकता है। जबकि वह बैंक निफ्टी को 44,200 अंक/44,000 अंक के आसपास समर्थन मिल सकता है। वहीं 45,000 अंक /45,200 अंक के आसपास रजिस्टेंस मिल सकता है।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष - तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख ने सोमवार के कारोबार के दौरान तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।
- लेमन ट्री: 132 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 108 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 115.35 रुपये पर खरीदें।
- बॉम्बे डाइंग: 168 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 137 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 146.85 रुपये पर खरीदें।
- इरकॉन: 165 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 129 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 141.45 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट