अक्‍टूबर महीने में देश का निर्यात 1.11 फीसदी गिरकर 26.38 अरब डॉलर रहा। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोलियम और चर्म निर्यात में गिरावट आना है। इस अवधि में देश का आयात भी घटा है। आपको बता दें कि निर्यात में इससे पहले सितंबर में 6.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 26 अरब डॉलर था।

Advertisement

बता दें कि शुक्रवार को जारी आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 प्रतिशत घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा है। अक्टूबर में व्यापार घाटा कम होकर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। जबकि पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था।

Advertisement

तो वहीं अक्टूबर में कच्‍चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 प्रतिशत गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 प्रतिशत घटकर 185.95 अरब डॉलर और 8.37 प्रतिशत गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा है। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है।

आपको बता दें कि अक्टूबर में जिन कमोडिटी ग्रुप के निर्यात में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले बढ़ाए गए हैं उनमें इलेक्ट्रॉनिक गूड्स, फोर्मास्यूट्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, सीएस गुड्स, ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक केमिकल्स शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले जिन चीजों के सौदे में गिरावट आई है, उनमें पेट्रोल और क्रूड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स शामिल हैं।

Advertisement