नई दिल्ली, मई 3। हाल के सालों में टावर एसी की बिक्री में भारी वृद्धि देखी गयी है। यह एक पोर्टेबल और एफिशिएंट एयर कंडीशनर होता है जो आपकी उम्मीद से अधिक तेजी से कमरा ठंडा करने की क्षमता रखता है। बता दें कि पोर्टेबल एसी को ही टावर एसी कहा जाता है। कीमत की बात करें तो टावर एसी कीमत 25-26 हजार रु से शुरू होती है, जबकि इसी रेंज में आप 65-70 हजार रु में टॉप क्लास एसी खरीद सकते हैं। आप इस एयर कंडीशनर को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और आपको इसे चालू करने के लिए सिर्फ एक सॉकेट की आवश्यकता होगी। ये स्मार्ट एयर कंडीशनर हैं और विशेष रूप से बड़े कमरों को ठंडा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसलिए यदि आप एक ऐसे एयर कंडीशनर की तलाश कर रहे हैं जो एक बड़े कमरे को मिनटों में ठंडा कर दे तो टावर एयर कंडीशनर आपके लिए बेस्ट रहेगा। बस टावर एसी खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं क्या हैं वो जरूरी बातें।
पहली चीज़ जो आपको देखनी चाहिए वह है कूलिंग करने की क्षमता और आपके कमरे का आकार जिसमें आप इसे रखने वाले हैं। आदर्श रूप से, टावर एयर कंडीशनर बड़े कमरों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 100 वर्ग फीट के लिए 0.9 टन, 150 वर्ग फीट के लिए 1.2 टन, 200 वर्ग फीट के लिए 1.2-1.5 टन, 250 वर्ग फीट के लिए 1.5-1.9 टन और 300 वर्ग फीट के लिए 2-2.3 टन का टावर एसी सही रहेगा।
एक अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर, जिस पर टावर एसी का चयन करते समय ध्यान दिया जाना चाहिए, वह है बिजली की खपत है। टावर एसी खरीदने से पहले आपको एनर्जी एफिशिएंसी रेशियो चेक करना चाहिए। टावर एयर कंडीशनर काफी एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। यह 8.19 बीटीयू / डब्ल्यू से 10.18 बीटीयू / डब्ल्यू तक के होते हैं।
शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और ताज़ा और फ़िल्टर्ड हवा के लिए एक डीह्यूमिडिफ़ायर और एयर फ़िल्टर होना आवश्यक हो गया है। तो, आपको ऐसे टावर को चुनना चाहिए जिसमें डीह्यूमिडिफ़ायर और एयर फ़िल्टर दिया गया हो।
एक टावर एयर कंडीशनर गर्म और कूलिंग दोनों तकनीक के साथ आता है। आप टू-इन-वन ऑप्शन चुन सकते हैं जो हीटर के साथ-साथ एयर कंडीशनर का भी काम कर सकता है। एक और बात कि एसी एक महंगा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट है, इसलिए खरीदने से पहले सभी ब्रांडों, सुविधाओं, टन भार, मूल्य की तुलना करनी चाहिए। 1 टन का टावर एसी आपको लगभग 26,000 रु में मिल जाएगा।
हर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम की तरह, आपको एयर कंडीशनर की वारंटी भी देखनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात, आपको एसी के कंप्रेसर की वारंटी देखनी होगीए। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि कूलिंग या बिजली बचाने के अलावा एसी में और भी कई खूबियां हों। इनमें रिमोट कंट्रोल, एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर, ऑटो मोड, ऑटो स्टार्ट, सेल्फ डायग्नोज़ मोड इत्यादि शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान