नई दिल्ली, मई 29। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,16,048 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा मार्केट कैप एचडीएफसी बैंक की बढ़ी है। अगर किसी ने बीते इन कंपनियों पर दावं लगाया होगा, तो उनको तगड़ी कमाई हुई होगी। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 558.27 अंक (1.02 प्रतिशत) के लाभ के साथ बंद हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों को हुआ है फायदा
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 39,358.5 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,514.65 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 23,230.8 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,264.80 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 23,141.7 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,654.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक के साथ 21,047.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,298.92 करोड़ रुपये हो गई। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 5,801 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,564.28 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 2,341.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,644.50 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सप्ताह के दौरान अपने पूंजीकरण में 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,525.25 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की मार्केट कैप
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 31,761.77 करोड़ रुपये कम होकर 17,42,128.01 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा टीसीएस घटकर 11,599.19 करोड़ रुपये कम होकर 11,93,655.74 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी की मार्केट 2,972.75 करोड़ रुपये कम होकर 5,19,630.19 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,42,128.01 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,93,655.74 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 7,72,514.65 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,14,644.50 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,47,525.25 करोड़ रुपये
एलआईसी 5,19,630.19 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,14,298.92 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,22,654.38 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 4,18,564.28 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक 3,86,264.80 करोड़ रुपये
More Articles
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!