Market cap of top 10 companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। इसमें देश की टॉप की कंपनियों का बड़ा योगदान है। अगर केवल टॉप 10 कंपनियों पर ही नजर डाली जाए इन कंपनियों ने निवेशकों को एक हफ्ते में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ कराया है।

Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,03,010.73 करोड़ रुपये की बढ़ी है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है। शुक्रवार को ही सेंसेक्स ने 66,060.90 अंक का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

Advertisement

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 69,990.57 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,033.73 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 68,168.12 करोड़ रुपये बढ़कर 12,85,058.84 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 39,094.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,91,547.67 करोड़ रुपये हो गई।

भारती एयरटेल की मार्केट कैप 10,272.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,116.94 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,135.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,837.72 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी की मार्केट कैप 5,348.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,951.43 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement

वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,695.25 करोड़ रुपये कम होकर 9,19,962.74 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 8,299.89 करोड़ रुपये कम होकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 8,130.77 करोड़ रुपये कम होकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये बची। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,581.7 करोड़ रुपये कम होकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये बची है।

Advertisement

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां

  1. रिलायंस 18.53 लाख करोड़ रुपये
  2. टीसीएस 12.85 लाख करोड़ रुपये
  3. एचडीएफसी बैंक 9.19 लाख करोड़ रुपये
  4. आईसीआईसीआई बैंक 6.72 लाख करोड़ रुपये
  5. हिंदुस्तान यूनिलीवर 6.28 लाख करोड़ रुपये
  6. इनफोसिस 5.91 लाख करोड़ रुपये
  7. आईटीसी 5.87 लाख करोड़ रुपये
  8. स्टेट बैंक 5.21 लाख करोड़ रुपये
  9. भारती एयरटेल 4.95 लाख करोड़ रुपये
  10. बजाज फाइनेंस 4.53 लाख करोड़ रुपये