Top 5 Stocks to buy: वैश्विक सेंटीमेंट्स के चलते घरेलू मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुले। इस कमजोर मार्केट में भी लंबी अवधि के नजरिए से पोर्टफोलियो में कुछ बेहतर क्‍वॉलिटी के शेयरों में निवेश का मौका है। लंबी अवधि के नजरिए से ब्रोकरेज हाउसेस ने चुनिंदा 5 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इन शेयरों में आगे 59 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।

Advertisement

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स

कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। इसका टारगेट प्रति शेय र215 रु का है। इस कंपनी का स्‍टॉक आज बीएसई पर 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 163.60 के स्तर ट्रेड कर रहा है। इस तरह निवेशकों को आगे प्रति शेयर लगभग 32 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

यूनाइटेड ब्रुअरीज

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने यूनाइटेड ब्रुअरीज के स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। इस 1,935 रु प्रति शेयर टारगेट है। आज यानी शुक्रवार 13 अक्टुबर को इसका शेयर बीएसई पर 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 1590.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 21 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

यूपीएल

ब्रोकरेज फर्म अरिहंत कैपिटल ने यूपीएल के स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगे 844 रु का है। आज यानी 13 अक्टूबर 2023 को 11.40 बजे यूपीएल का शेयर बीएसई पर 620.85 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर लगभग 36 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

जेके टायर

जेके टायर के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म एमके ने खरीदारी की सलाह दी है। अगर हम टारगेट प्राइस की बात करें तो फिर प्रति शेयर टारगेट 415 रु का है। आज यानी 13 अक्टूबर शुक्रवार को जेके टायर का शेयर बीएसई पर 11.54 बजे 0.30 फीसद की तेजी के साथ 313.25 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों को आगे इस तरह प्रति शेयर करीब 34 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

वंडरला हॉलीडेज

ब्रोकरेज फर्म अंबित ने वंडरला हॉलीडेज के शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्रति शेयर 1 हजार 250 रु का है। शुक्रवार को इसका शेयर 11:45 बजे बीएसई पर 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 782.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों को इस तरह, आगे प्रति शेयर लगभग 59 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: World's Wealthiest Individuals: ये है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति