Money doubling schemes of Mutual Fund : देश में कोटक एक बड़ा नाम है। कोटक म्यूचुअल फंड कंपनी भी है। अगर कोटक म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों पर नजर डाली जाए तो इनका रिटर्न शानदार रहा है। 3 साल में टॉप 5 कोटक म्यूचुअल फंड स्कीम में से जहां 3 स्कीम ने पैसा डबल से ज्यादा किया है। वहीं बाकी दो स्कीमों ने भी पैसा लगभग डबल के बराबर कर दिया है।
निवेश का समय लंबा रखें
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार आमतौर पर 3 साल में म्यूचुअल फंड स्कीम अच्छा रिटर्न दिखाने लगती हैं। लेकिन इनकी राय है कि अगर समय को कम से कम 5 साल से 10 साल का रखा जाए तो यह रिटर्न काफी अच्छा पाया जा सकता है। ऐसे में निवेशकों को चाहिए कि वह जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश करें तो अच्छे रिटर्न को पाने के लिए 5 साल से ज्यादा के लिए निवेश करें।
ये हैं कोटक म्यूचुअल फंड की पैसा डबल करने वाली स्कीमें
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 2 साल में हर साल औसतन 34.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रु को 2.75 लाख रु बना दिया है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 2 साल में हर साल औसतन 26.22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रु को 2.18 लाख रु बना दिया है।
कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 2 साल में हर साल औसतन 26.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रु को 2.17 लाख रु बना दिया है।
कोटक पायनियर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 2 साल में हर साल औसतन 21.89 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रु को 1.92 लाख रु बना दिया है।
कोटक इक्विटी अपॉर्चुनिटीज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 2 साल में हर साल औसतन 20.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रु को 1.81 लाख रु बना दिया है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका