Top 5 Mutual Fund Schemes : एडलवाइस म्यूचुअल फंड कंपनी देश की काफी पुरानी कंपनी है। इसके पास कई अच्छे म्यूचुअल फंड हैं। अगर टॉप 5 स्कीम पर नजर डाली जाए तो इन फंड ने पैसा करीब दोगुना किया है। जहां कुछ स्कीम ने पैसा डबल से ज्यादा किया है, तो वहीं कुछ ने पैसा करीब करीब दोगुना तक किया है।

Advertisement

लम्बे समय के लिए करें निवेश

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम की सलाह है कि म्यूचुअल फंड में निवेश हमेश लम्बे समय के लिए करना चाहिए। इनके अनुसार 3 साल का समय हालांकि अच्छा है, लेकिन अगर इसे और बढ़ाया जाए तो रिटर्न और भी अच्छे पाए जा सकते हैं। इनका मानना है कि लम्बे समय के वित्तीय गोल म्यूुचअल फंड के माध्मय से पूरे करना अच्छा रहता है। यह गोल बच्चों की शादी, उनकी पढ़ाई जैसे हो सकते हैं।

Advertisement

ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली 2 स्कीमें
  • एडलवाइस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 36.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 2.95 लाख रुपये बना दिया है।
  • एडलवाइस मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 28.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 2.33 लाख रुपये बना दिया है।
इस स्कीम ने भी दिया है बहुत ही अच्छा रिटर्न

एडलवाइस रिसेंटली लिस्टेड आईपीओ म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 21.87 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.91 लाख रुपये बना दिया है।

इस स्कीम ने भी दिया है बहुत ही अच्छा रिटर्न

एडलवाइस लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 20.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.85 लाख रुपये बना दिया है।

इस स्कीम ने भी दिया है बहुत ही अच्छा रिटर्न

एडलवाइस फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 18.88 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.75 लाख रुपये बना दिया है।

नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 15 दिसंबर 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।