Franchise : आज के समय में बहुत सारी कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी दे रही हैं। अगर आप इन कंपनियों से फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो फिर आप अपना खुद का एक बिजनेस शुरू कर सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही नुकसान की उम्मीद एक दम न के बराबर होती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

आप आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं

आप आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। यदि आप इसकी फ्रेचाइजी चाहते हैं, तो फिर इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की तरफ से एक परीक्षा आयोजित की जाती हैं। इसको पास करना होगा। जब आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं। इसके बाद आपको आधार सेवा केंद्र खोलने का लाइसेंस मिल जाता हैं। आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, तो आपको अपना आधार एनरॉलमेंट नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होता हैं। इसके बाद आपको कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जो हैं। उससे रजिस्ट्रेशन कराना होता हैं। अगर आप आधार फ्रेंचाइजी लाइसेंस को लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको एनएसएसईआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Advertisement

एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी

आप एसबीआई के एटीएम की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। हालांकि अगर आपको एसबीआई के जो एटीएम हैं। इसकी फ्रेंचाइजी लेना हैं, तो फिर इसके लिए आपके पास जगह होनी चाहिए। इसके साथ आपको कुछ शर्ते होती हैं। उसको पूरी करने की जरूरत होगी।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी

भारतीय डाक विभाग की तरफ से एक खास सुविधा दी जा रही हैं यानी आप पोस्ट ऑफिस खोल सकते हैं और शानदार कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस जो फ्रेंचाइजी देता हैं वो दो तरीके से देता हैं। ये आउटलेट और पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी में आपको कमीशन के जरिए कमाई होती हैं और आपको फ्रेंचाइजी अगर लेना हैं, तो फिर 5 हजार रुपए खर्च करने होंगे। आप फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

Advertisement

अमूल की फ्रेंचाइजी

आप चाहो तो आप अमूल की भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। अमूल भी अपनी फ्रेंचाइजी दो तरह की ऑफर करती हैं। एक अमूल आउटलेट और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली फ्रेंचाइजी लेते, तो 2 लाख और दूसरी लेने के लिए 5 लाख रुपए निवेश करने होंगे। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर भी कुछ राशि जमा करनी होती हैं। ये राशि 25 हजार रूपये से लेकर 50 हजार रूपये तक हो सकती हैं। इसमें आवेदन करने के लिए भी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन की जानकारी ले सकते हैं।

Advertisement

आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बन सकते हैं

अगर आप आईआरसीटीसी के टिकट एजेंट बनते हैं, तो फिर आप आराम महीने के हजारों रूपये की कमाई कर सकते हैं। जिस तरह रेलवे काउंटरों में क्लर्क टिकट काटते हैं। उसकी तरह आपको भी टिकट काटकर यात्रियों को देना हैं और उससे आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती हैं। अगर आप आईआरसीटीसी के एजेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट से एजेंट के लिए आवेदन करना होगा।

Advertisement