नई दिल्ली, फरवरी 20। शेयर बाजार में हालांकि बीता हफ्ता कुछ खास नहीं रहा है। बीते हफ्ते अगर देखा जाए तो सेंसेक्स में करीब 419.90 अंक (0.83 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन यही शेयर बाजार है, जहां गिरावट के बाद भी निवेशकों को फायदा हो जाता है। ऐसा बीते हफ्ते हुआ है। बीते एक हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों ने निवेशकों को करीब 85,712.56 करोड़ रुपये का फायदा कराया है। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने कितना फायदा कराया है।

Advertisement

अब जानिए क्या होती है मार्केट कैप

किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

Advertisement

ये हैं सबसे ज्यादा फायदा करने वाली कंपनियां

बीते हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कराया है। टीसीएस की मार्केट कैप 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 32,014.47 करोड़ रुपये बढ़कर 16,39,872.16 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,781.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,225.5 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,703.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,162.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,518.04 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,456.6 करोड़ रुपये हो गई है।

इन कंपनियों ने निवेशकों को पैसा डुबाया

इसके विपरीत कई कंपनियों ने बीते हफ्ते निवेशकों को नुकसान कराया है। इसमें सबसे ऊपर एचडीएफसी बैंक रही है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 3,399.6 करोड़ रुपये कम होकर 8,38,529.6 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 5,845.84 करोड़ रुपये कम होकर 7,17,944.43 करोड़ रुपये हर गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 28,779.7 करोड़ रुपये कम होकर 5,20,654.76 करोड़ रुपये बची है। एसबीआई की मार्केट कैप 12,360.59 करोड़़ रुपये कम होकर 4,60,019.1 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 961.11 करोड़ रुपये कम होकर 3,91,416.78 करोड़ रुपये रह गई है।

मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
  1. रिलायंस 16,39,872.16 करोड़ रुपये
  2. टीसीएस 14,03,716.02 करोड़ रुपये
  3. एचडीएफसी बैंक 8,38,529.6 करोड़ रुपये
  4. इनफोसिस 7,17,944.43 करोड़ रुपये
  5. हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,43,225.5 करोड़ रुपये
  6. आईसीआईसीआई बैंक 5,20,654.76 करोड़ रुपये
  7. एसबीआई 4,60,019.1 करोड़ रुपये
  8. एचडीएफसी 4,42,162.93 करोड़ रुपये
  9. बजाज फाइनेंस 4,24,456.6 करोड़ रुपये
  10. भारती एयरटेल 3,91,416.78 करोड़ रुपये