Top 5 Schemes of Axis Mutual Fund : आजकल लोग म्यूचुअल फंड में तेजी से निवेश कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास सबसे अच्छी स्कीमें कौन सी है। क्योंकि अगर अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश नहीं किया जाएगा तो अच्छा रिटर्न भी नहीं मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि हर म्यूचुअल फंड कंपनियों की टॉप 5 स्कीमों के रिटर्न को देखा जाए। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो यहां पर एक्सिस म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों पर नजर डाली जा सकती है।
जानिए 5 साल का रिटर्न
यहां पर एक्सिस म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है। यह रिटर्न इन स्कीमों ने औसतन हर साल दिया है, जो यहां पर बताया जा रहा है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार अगर म्यूचुअल फंड में अगर 5 साल के लिए निवेश किया जाए इसे लम्बे समय का निवेश माना जा सकता है। जैसे जैसे निवेश का समय बढ़ता जाता है, फायदा भी बढ़ता जाता है।
आइये जानते हैं एक्सिस म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का रिटर्न।
एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से हर साल औसतन 19.64 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 2.45 लाख रुपये बना दिया है।
एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से हर साल औसतन 16.97 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 2.19 लाख रुपये बना दिया है।
एक्सिस फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से हर साल औसतन 14.41 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.96 लाख रुपये बना दिया है।
एक्सिस ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से हर साल औसतन 14.08 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.93 लाख रुपये बना दिया है।
एक्सिस फोकस्ड 25 म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से हर साल औसतन 11.17 फीसदी का रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.70 लाख रुपये बना दिया है।
नोट : एक्सिस म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का रिटर्न आज की एनएवी के आधार पर बताया जा रहा है। एनएवी रोज बदलती है, ऐसे में बाद में यह रिटर्न कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में निवेश से पहले रिटर्न को जरूर चेक करें।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित