Top 10 Tractor : आज के समय में कई सारे किसान हैं। जिनका सपना होता है कि उनके पास एक ट्रैक्टर है। जिससे वे समय पर खेती कर सकें। इसके साथ ही लागत भी काफी कम आए।

Advertisement

अगर आप भी ट्रैक्टर को खरीदने का विचार बना रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको 10 ट्रैक्टर के पॉवर और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे है, तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

स्वराज 733 एफई, यह ट्रैक्टर महिंद्रा का ही एक ब्रांड है। यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी वजह इसकी मजबूती, माइलेज और आधुनिक फीचर्स है। इसकी पावर क्षमता 35 एचपी है। वही, इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1150 किमी हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.85 लाख रु है।

इसी लिस्ट में दूसरा ट्रैक्टर महिंद्रा के बेहतरीन ट्रैक्टर में से एक महिंद्रा युवो 275 डीआई है। इस ट्रैक्टर को भी पावर 35 एचपी है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किमी है। वही, इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रु है।

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरा ट्रैक्टर जिसकी शुरुआती कीमत 5.61 लाख रु है। इस ट्रैक्टर का नाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई दोस्त हैं। इस ट्रैक्टर की पावर क्षमता 35 एचपी है।

चौथे नंबर का ट्रैक्टर का नाम महिंद्रा 265 डीआई पावर प्लस है। इसकी पावर क्षमता 35 एचपी है। इसकी शुरुआती कीमत 4.80 लाख रु है। पांचवा ट्रैक्टर पावर ट्रैक 434 आरडीएक्स है। यह भी 35 एचपी पावर में आता है जिसकी शुरूआती कीमत 5.19 रु है।

Advertisement

इस लिस्ट में 6 वे नंबर पर फार्मटैक चैंपियन 35 होलेज मास्टर और सातवे नंबर पर न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स है यह दोनों भी 35 एचपी पावर के साथ आते है। इसमें फार्मटैक चैंपियन 35 होलेज मास्टर की शुरूआती कीमत 5.72 लाख रु है, तो वही, न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स की शुरुआती कीमत 5.39 हजार रु है।

आठवां नंबर का ट्रैक्टर का नाम महिंद्रा 275 डीआई इको और 9वे ट्रैक्टर का नाम स्टैंडर्ड डीआई 335 है। इन दोनों में भी 35 एचपी की पावर क्षमता है। महिंद्रा 275 डीआई इको की शुरुआती कीमत 4.80 हजार रु है। वही, नाम स्टैंडर्ड डीआई 335 की शुरुआती कीमत 4.90 हजार रु है।

Advertisement

अगर हम ट्रैकस्टार 531 की बात करें, तो फिर यह ट्रैक्टर 31 एचपी की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रेक्टर ट्रैकस्टार 531 की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रु है।