10 Stocks to Buy: शेयर बाजार में चुनावी समर के बीच तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खरीदारी के लिए तैयार हैं. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) और शेयरखान (Sharekhan) ने लॉन्ग टर्म के लिए 10 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में ITC, Grasim Ind, BEL, Bajaj Consumer, Kajaria Ceramics, Kolte Patil, HDFC Bank, HUL, Polycab और Ashok Leyland शामिल हैं.

Advertisement

MOFSL Top-5 Picks

Kolte Patil के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार को 514.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Advertisement

MOFSL ने खरीदारी के लिए HDFC Bank का शेयर पिक किया है. शेयर पर 1950 रुपए का बड़ा टारगेट है. शेयर 24 मई को 1516.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

FMCG सेक्टर की कंपनी HUL के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 2900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 24 मई को 2369.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने Polycab India पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 7850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर शुक्रवार को 6683.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

MOFSL ने खरीदारी के लिए Ashok Leyland का शेयर पिक किया है. शेयर पर 245 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर 24 मई को 210.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Advertisement

Sharekhan Top-5 Stocks

Sharekhan ने ITC के स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 515 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 24 मई 2024 को 436 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

ब्रोकरेज फर्म ने Grasim Industries को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर 2850 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. जबकि शेयर 24 मई 2024 को 2,443 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Advertisement

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के स्‍टॉक पर Sharekhan ने बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर 325 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 24 मई 2024 को 296 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने Bajaj Consumer को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर 281 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 24 मई को 239 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Advertisement

Kajaria Ceramics को भी खरीदारी के लिए Sharekhan ने पिक किया है. शेयर पर 1600 रुपए का बड़ा दिया है. जबकि 24 मई को शेयर का भाव 1273 रुपए था.