नयी दिल्ली। फरवरी में भारत में टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार रहा। 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में 7 मारुति की रहीं। लिस्ट में बाकी तीन कारें हुंडई की रहीं। टाटा और महिंद्रा सहित किसी भी कार कंपनी की अन्य कोई गाड़ी लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। पिछले महीने मार्केट में कुल पैसेंजर कारों की बिक्री 3,08,593 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 2,50,645 पैसेंजर कारें बेची थीं। यानी साल दर साल आधार पर फरवरी में पैसेंजर कारों की बिक्री में 23.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली कार रही स्विफ्ट। फरवरी 2020 में स्विफ्ट की 18,696 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि पिछले महीने स्विफ्ट की बिक्री 8.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20264 यूनिट्स रही। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही मारुति बलेनो। बलेनो की फरवरी में बिक्री 16585 यूनिट्स से 21.01 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 20070 यूनिट्स रही।
इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर भी मारुति की ही कारों का कब्जा रहा। तीसरे नंबर पर वैगनआर रही। वैगआर की बिक्री 18235 यूनिट्स से 2.70 फीसदी की बढ़ कर 18728 यूनिट्स रही। चौथे नंबर पर रही ऑल्टो। मगर ऑल्टो की बिक्री में 5.59 फीसदी की गिरावट आई। इस कार की सेल्स 17921 यूनिट्स से घट कर 16919 यूनिट्स रह गयी।
पिछले महीने हुंडई क्रेटा टॉप 5 में शामिल रही। पांचवे नंबर पर रही इस कार की बिक्री 700 यूनिट्स से 1675.43 फीसदी की धमाकेदार वृद्धि के साथ 12428 यूनिट्स रही। छठे नंबर पर रही डिजायर, जिसकी सेल्स 7296 यूनिट्स से 63.12 फीसदी अधिक 11901 यूनिट्स रही। सातवें और आठवें नंबर पर क्रमश: ईको और ब्रेजा रहीं। ईको की बिक्री 11227 यूनिट्स से 5.91 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 11891 यूनिट्स और ब्रेजा की बिक्री 6866 यूनिट्स से 68.73 फीसदी अधिक 11585 यूनिट्स रही।
टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में हुंडई की कारें रहीं। नौवें नंबर रही वेन्यू, जिसकी बिक्री 10321 यूनिट्स से 8.75 फीसदी बढ़ कर 11224 यूनिट्स रही। आखिर में 10वे नंबर रही नियोस। नियोस की बिक्री 10407 यूनिट्स से 1.32 फीसदी लुढ़क कर 10270 यूनिट्स रही।
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.71 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 3.98 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये
8 लाख रु से ज्यादा शुरुआती कीमत वाली कारें :
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.85 लाख रुपये
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान