नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश इस समय काफी तेजी से बढ़ रहा है। शेयर बाजार में जैसे-जैसे उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे म्यूचुअल फंड की सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी स्कीमों का रिटर्न अच्छा हो रहा है। अगर पिछले 5 साल में अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीमों की बात की जाए तो सबसे अच्छी स्कीम का रिटर्न हर साल औसतन 17 फीसदी से ज्यादा का रहा है। अगर किसी ने म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में 5000 रुपये महीने की एसआईपी की होती और साथ ही में बैंक में 5000 रुपये महीने की आरडी की होती हो तो, दोनों के रिटर्न में करीब 1.16 लाख रुपये का अंतर आ गया होता। यानी म्यूचुअल फंड की एसआईपी में निवेश करने वालों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। देश में इस वक्त करीब 42 म्यूचुअल फंड कंपनियां हैं, जिनकी हजारों स्कीमें हैं। ऐसे में आइये जानते हैं एसआईपी माध्यस से निवेश करने वालों को सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 स्कीमें कौन सी हैं।
म्यूचुअल फंड की एसआईपी माध्यम से निवेश करने वालों को सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीमों में टॉप पर है इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड। इस इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले 5 साल में 17.15 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया। आइये जानते हैं कि इस स्कीम में 5000 रुपये महीने का अगर निवेश पिछले 5 सालों में किया गया होगा तो कितना फंड तैयार हो गया होगा। फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे अच्छा तरीका एसआईपी है।
-5000 रुपये महीने का निवेश
-5 साल हर महीने किया जाए
-औसतन 17.15 का मिला रिटर्न
-469,853 रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
बैंक में कितना बढ़ता यह फंड
-5000 रुपये महीने का निवेश
-5 साल हर महीने किया जाए
-औसतन 6.5 का मिला रिटर्न
-353,370 रुपये का तैयार होता फंड
5 साल में कितना ज्यादा बढ़ा फंड
-म्यूचुअल फंड में समान राशि का निवेश करने पर 116483 रुपये का ज्यादा फायदा हुआ।
-इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले 5 साल में 17.15 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-टॉरस बैंकिंग और वित्तीय सेवा फंड ने पिछले 5 साल में 16.00 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले 5 साल में 15.53 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 15.39 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-एक्सिस फोकस्ड 25 फंड ने पिछले 5 साल में 15.22 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-एक्सिस ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 15.14 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले 5 साल में 14.59 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 14.56 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-बड़ौदा बैंकिंग और वित्तीय सर्विस फंड ने पिछले 5 साल में 13.90 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
-एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 साल में 13.77 फीसदी का औसतन हर साल रिटर्न दिया।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति