Cheapest Gold Prices In 2025: गोल्ड एक महंगी और कीमती धातु है, जिसे लोग गहने रुप में खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, ये निवेश के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है। इन दिनों जिओ पॉलिटिकल टेन्सन की वजह से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कई फैक्टर्स के कारण सोने के रेट में बदलाव देखने को मिलता है, जिसमें टैक्स, आयात शुल्क और बाजार की मांग कई चीजें शामिल हैं।

Advertisement

वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो कई देशों में सोने की कीमत बहुत कम होती है, जिस कारण ये देश गोल्ड खरीदारी के लिए प्रमुख केंद्र बन जाता है। हालांकि, सोने की बात आती है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में दुबई का नाम आता है क्योंकि यहां सस्ते रेट में अच्छा गोल्ड मिल जाता है।

क्या दुबई में गोल्ड पर नहीं लगता टैक्स?

आपको बता दें दुबई ऐसा देश है जहां गोल्ड की खरीदारी करने पर कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। जिस वजह से दुबई में हमेशा गोल्ड की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है क्योंकि लोग अलग-अलग देशों से गोल्ड की खरीदारी करने के लिए आना पसंद करते हैं। वहीं, दुबई में बाकी देशों के मकाबले गोल्ड बहुत सस्ता भी मिलता है। दुबई के साथ कई दूसरे देश भी हैं, जहां भारत से सस्ता गोल्ड मिलता है।

Advertisement

इस जगह को गोल्ड का हब कहा जाता है

दुबई में मौजूद Deira सिटी सेंटर को गोल्ड का हब कहा जाता है। क्योंकि यहां पर गोल्ड की बहुत अच्छी क्वालिटी मिलती है जिस वजह से भारतीय सेलिब्रिटी भी यहां पहुंचकर गोल्ड की खरीदारी करना पसंद करते हैं। Deira सिटी में बनने वाले सोने के जेवर आपने आप में बेहद ही लुभावने होते हैं क्योंकि यहां के कारोगर सोने के गहने बेहद ही बारीकी के साथ बहुत खूबसूरत बनाते हैं।

Advertisement

माना जाता है दुबई में मिलने वाला गोल्ड दूसरे देशों के मुकाबले काफी अच्छा होता है। दुबई में घूमने पहुंचने वाले शैलानी भी गोल्ड के गहनों की खरीदारी करना पसंद करते हैं।

ये 10 देश 2025 में सबसे सस्ते गोल्ड वाले हैं

आपको बता दें इन देशों में सबसे कम रेट में गोल्ड कहां मिल रहा है। इसके बाद आप गोल्ड की खरीदारी करने में कुछ पैसे बचा सकते हैं। हालांकि, इन देशों में भारत के मुकाबले सोने के भाव बहुत कम हैं।

Advertisement

अमेरिका- 22K 10 ग्राम 67748 रुपए और 24K 10 ग्राम 72091 रुपए
ऑस्ट्रेलिया- 22K 10 ग्राम 68204 रुपए और 24K 10 ग्राम 74379 रुपए
सिंगापुर- 22K 10 ग्राम 69672 रुपए और 24K 10 ग्राम 77307 रुपए
स्विट्जरलैंड- 22K 10 ग्राम 78660 रुपए और 24K 10 ग्राम 71960 रुपए
इंडोनेशिया- 22K 10 ग्राम 78860 रुपए और 24K 10 ग्राम 73530 रुपए
दुबई- 22K 10 ग्राम 76487 रुपए और 24K 10 ग्राम 82220 रुपए
तुर्की- 22K 10 ग्राम 79310 रुपए और 24K 10 ग्राम 70960 रुपए
हांगकांग- 22K 10 ग्राम 79400 रुपए और 24K 10 ग्राम 72800 रुपए
मलावी- 22K 10 ग्राम 79400 रुपए और 24K 10 ग्राम 72460 रुपए
कोलंबिया- 22K 10 ग्राम 79500 रुपए और 24K 10 ग्राम 72440 रुपए
इंडिया- 22K 10 ग्राम 79550 रुपए और 24K 10 ग्राम 86820 रुपए