नई दिल्ली: सोने की कीमत में फिलहाल कुछ दिनों तेजी देखी जा रही हैं। बात करें अगर पिछले साल कि तो सोने की कीमत अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। सोना एक ऐसी धातु है, जिसका ज्यादा से ज्यादा भंडारण दुनिया का लगभग हर देश करना चाहता है। दुनिया में भारतीय सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। भारत में रिजर्व बैंक से ज्यादा सोना यहां की जनता के पास है। वहीं ये भी माना जाता है कि जिस देश के रिजर्व बैंक या सेंट्रल बैंक के पास जितना ज्यादा सोना होता है, उस देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होती है। Gold Jewellery : ऐसे करें असली नकली सोने की पहचान, कभी नहीं होगा नुकसान
10 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना
भारत स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, इटली और जर्मनी जैसे विकसित और शक्तिशाली देशों के के पास सबसे ज्यादा सोना है। इन 10 देशों में भारत इस सूची में नौंवे पायदान पर है। चलिए जानते हैं कि दुनिया में किन 10 देशों के पास सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार है।
दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है। गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अमेरिका के पास 8,134 टन सोना मौजूद है।
दुनिया में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में जर्मनी का दूसरा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, जर्मनी के पास 3,364 टन सोना है। वहीं अगर यूरोपीय देशों की बात करें तो सोना रखने के मामले में जर्मनी का पहला स्थान है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में तीसरे नंबर पर आता है इटली। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, इटली के पास 2,452 टन सोना है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में फ्रांस दुनिया में चौथे नंबर पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, फ्रांस के पास 2,436 टन सोना मौजूद है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में रूस का विश्व में पांचवा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, रूस के पास 2,300 टन सोना है।
विश्व में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में चीन का स्थान छठा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, चीन के पास 1,948 टन सोना है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन गोल्ड है।
विश्व में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में जापान आठवें नंबर पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, जापान के पास 765 टन सोना मौजूद है।
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में भारत विश्व में नौवें नंबर पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 658 टन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के नागरिकों और यहां के मंदिरों में इससे ज्यादा सोना मौजूद है। विश्व में भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है।
जबकि अंत में विश्व में गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में दसवें नंबर पर नीदरलैंड का नाम आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, नीदरलैंड के पास 613 टन सोना मौजूद है।
केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। दुनियाभर में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के लिए एक बार सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से जून तक सोना 50000 रुपये तक पहुंच सकता है।
More Articles
- Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स