नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में करीब 10 हजार कंपनियां लिस्टेड हैं। इनमें से कईयों में तो रोज कारोबार ही नहीं होता है। लेकिन कई अच्छी कंपनियां भी हैं। इन कंपनियों में रोज हजारों करोड़ रुपये का कारोबार होता है। शेयर बाजार में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से किसका मार्केट कैप बढ़ा और किसका घटा। वैसे सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप पिछले सप्ताह करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है, जबकि 2 कंपनियों में नुकसान कराया है। सबसे ज्यादा मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई का भी मार्केट कैप बढ़ा है। वहीं टॉप 10 कंपनियों में कोटक महिन्द्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप घटा है।
टीसीएस का मार्केट कैप 28,893.36 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 8,26,293.87 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 24,704.61 करोड़ बढ़कर 2,98,535.04 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार एसबीआई का मार्केट कैप 28,469.51 करोड़ बढ़कर 2,79,786.57 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस का मार्केट कैप 16,671.95 करोड़ बढ़कर 9,23,613.71 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार एचयूएलका मार्केट कैप 7,977.33 करोड़ बढ़कर 4,71,864.08 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 4,428.96 करोड़ बढ़कर 3,67,534.58 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार आईटीसी का मार्केट कैप 16,525.33 करोड़ बढ़कर 3,21,045.99 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 6,739.43 करोड़ बढ़कर 6,78,932.19 करोड़ रुपये हो गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 2 का मार्केट कैप बीते हफ्ते कम हुआ है। इनमें से कोटक महिन्द्रा बैंक का मार्केट कैप 1,456.04 करोड़ रुपये कम होगर 3,01,837.35 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,519.55 करोड़ कम होकर 2,98,535.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
मार्केट कैप के हिसाब से रैंकिंग में रिलायंस सबसे ऊपर रही है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इनफोसिस और एसबीआई का स्थान रहा।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें