At what age did the founders start big companies: दुनिया की टॉप कंपनियों के शुरुआत के वक्त इनके संस्थापकों की उम्र 19 से लेकर 25 साल तक थी। वहीं अगर उम्र के लिहाज से देखा जाए तो टॉप कम उम्र के संस्थापकों में से 8 अमेरिकी हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि इनमें 2 भारतीय भी हैं।

Advertisement

दुनिया में आज कई बड़ी बड़ी कंपनियां नजर आती हैं। इनका कारोबार लगभग पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इन कंपनियों का कारोबार इतना बड़ा है कि कई देशों की जीडीपी भी इनसे कम है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इन कंपनियों को इनके संस्थापकों ने काफी कम उम्र में शुरू किया था।

Advertisement

इस बात की जानकारी World of Statistics ने आज शेयर की है। यह लिस्ट काफी बड़ी है, लेकिन यहां पर टॉप 10 की ही जानकारी दी जा रही है।

बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 19 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की स्थापना 19 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

Advertisement

वॉल्ट डिज्नी ने डिज्नी की स्थापना 21 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

स्टीव जॉब्स ने एप्पल की स्थापना 21 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

रितेश अग्रवाल ने ओयो की स्थापना 22 वर्ष की आयु में की थी। यह भारतीय हैं। इनकी होटल चेन आज दुनिया के कई देशों में है।

बिल क्लेरिको ने वीपे की स्थापना 22 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

Advertisement

जैक डोरसी ने ट्विटर की स्थापना 23 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

लैरी पेज ने गूगल की स्थापना 25 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

सर्गेई ब्रिन ने गूगल की स्थापना 25 वर्ष की आयु में की थी। यह अमेरिकी हैं।

धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस की स्थापना 25 वर्ष की आयु में की थी। यह भारतीय हैं। रिलायंस का कारोबार आज दुनिया के करीब सभी देशों में फैला हुआ है।

Top Tax Saver Mutual Funds: यहां Invest करने से आपको होगा तगड़ा मुनाफा | Good Returns
Advertisement