10 Best Dividend Stock List: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की हलचल में कमाई का भी मौका बन रहा. क्योंकि नतीजों का सीजन आ गया है. लिस्टेड कंपनियां डिविडेंड से निवेशकों की बंपर कमाई करा रहे हैं. इस लिहाज से FY24 में 10 सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं, जिन्होंने निवेशकों पर पैसा बरसाया है....

Advertisement

3M India

अमेरिकी मूल की ये कंपनी भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट है. कंपनी ने निवेशकों को FY24 में बंपर डिविडेंड दिया है. इसके तहत इनवेस्टर्स को 685 रुपए का डिविडेंड दिया है, जोकि बाजार में लिस्टेड किसी भी कंपनी की ओर से दिया गया सबसे बड़ा डिविडेंड अमाउंट है.

Advertisement

Abbott India

दवाई बनाने वाली कंपनी ने FY24 के लिए 410 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. कंपनी ने पूरे साल में हुए कुल प्रॉफिट का 73% हिस्सा डिविडेंड के रूप में बांट दिया, जोकि करीब 1201 करोड़ रुपए रहा.

Bosch

डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट में बॉश का शेयर भी अव्वल है. FY24 में कंपनी ने 375 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. पिछले साल भी कंपनी ने 480 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. कंपनी पिछले 5 सालों से लगातार डिविडेंड बांट रही है.

Advertisement

Page Industries

कंपनी ने FY24 में कुल 370 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. कंपनी को FY23 में 569 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 1.1% सालाना आधार पर 872 करोड़ रुपए रहा था.

Oracle Financial Services

मिडकैप सॉफ्टवेयर कंपनी ने FY24 में कुल 240 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड बांटे हैं. जोकि 2014 के बाद से सबसे बड़ा डिविडेंड है. तब कंपनी ने 485 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.

Advertisement

MRF

टायर बनाने वाली कंपनी मद्रास रबड़ फैक्ट्री (MRF) ने पिछले फाइनेंशियल ईयर 200 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिला. शेयर का साइज 1.3 लाख रुपए है. चेन्नई में कंपनी का मुख्यालय है.

P&G Health

कंपनी ने FY24 के लिए कुल 200 रुपए का डिविडेंड दी, जिसमें 150 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. FY23 में कंपनी ने 95 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.

Advertisement

Maharashtra Scooters

बजाज होल्डिंग्स इनवेस्टमेंट की कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स ने FY24 के लिए 170 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया. पिछले कुछ सालों से कंपनी ने डिविडेंड रकम को बढ़ाया है. इसके तहत FY21 में कंपनी ने 50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.

Sanofi India

कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2023 के लिए 167 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. हालांकि, पिछले 5 साल में ये सबसे कम डिविडेंड अमाउंट है. FY22 में कंपनी ने 270 रुपए और 2021 के लिए 490 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.

Advertisement

P&G Hygiene

कंपनी ने 2017 के बाद सबसे ज्यादा डिविडेंड FY24 में दिया. इसके तहत निवेशकों को प्रति शेयर 160 रुपए का डिविडेंड मिला.