Stock Market Opening : आज Share Market तेजी के साथ खुला। पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 437.84 अंक की तेजी के साथ 60283.13 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 128.00 अंक की तेजी के साथ 17934.80 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 3,052 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 2,159 शेयर तेजी के साथ और 769 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 124 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 34 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 175 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 106 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 190 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के टॉप गेनर
अदानी इंटरप्राइजेज का शेयर करीब 79 रुपये की तेजी के साथ 3,721.00 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 437.60 रुपये के स्तर पर खुला।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 805.45 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 103.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 581.95 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 42 रुपये की गिरावट के साथ 4,268.50 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,116.00 रुपये के स्तर पर खुला।
सन फार्मा का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 999.55 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 807.85 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए बीते हफ्ते कितना हुआ था नुकसान
वहीं शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी गिरावट का दौर रहा। इसके चलते निवेशकों का एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान केवल देश की चुनिंदा टॉप 10 कंपनियों ने ही करा दिया है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते सप्ताह शेयर बाजार में 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 1493 अंक (2.43 फीसदी) के नुकसान के साथ ही बंद हुआ है। लेकिन सेंसेक्स की इस गिरावट की वजह से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1,68,552.42 करोड़ रुपये स्वाहा हो गई है
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट